शिवसैनिकों ने हवन पूजन कर शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया….
https://www.smnews24.com/?p=5842&preview=true
बाराबंकी /छत्रपति शिवाजी महाराज की 388वीं जयंती पर शिवसैनिकों ने हवन पूजन कर शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके व्यक्तित्व पर चर्चा कीनगर के मोहल्ला आज़ाद नगर मे शिवसेना की युवा इकाई युवासेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने अपने सम्बोधन मे कहाकि शिवाजी महराज आजीवन मुग़ल आक्रमण कारियो से संघर्ष करते रहे और हिन्दवी साम्राज्य की स्थापना की देश व समाज हित शिवाजी महाराज के लिए सर्वोपरि था ऐसे महान विभूति को हम सब नमन करते
है
कार्यक्रम का संचालन शिवसेना जिला वरिष्ठ उप प्रमुख संजय शर्मा ने किया
इस अवसर पर युवासेना जिला प्रमुख मनोज सिंह “मिंटू “, जिला उप प्रमुख आलोक बाल्मीकि, कमलेश चौहान, जिला प्रवक्ता कौशल शुक्ला, युवासेना नगर प्रमुख विशाल वर्मा (पुच्ची ), शिवसेना नगर प्रमुख सुशील जायसवाल उर्फ़ बबलू,भवानी सेना मंडल प्रमुख सविता श्रीवास्तव, चिकित्सक सेना जिला प्रमुख डॉ आर के वर्मा, वरिष्ठ नेता विकास मिश्रा, जिला सचिव दीपू बाल्मीकि, बलबीर वर्मा, कुर्सी विधानसभा प्रमुख कमलेश राजपूत, राम सनेही घाट प्रभारी फूलचंद वर्मा, युवासेना राम नगर ब्लॉकप्रमुख रजनीशमिश्रा,युवासेना देवी पाटन प्रभारी आलोक द्विवेदी, शिवसेना बंकी ब्लॉक प्रमुख प्रेम प्रकाश सिंह, युवासेना जिला प्रधान महासचिव बीर सिंह, राम कृष्ण मिश्रा, मनीराम, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे

