मेन्था आयल गोदाम के सिक्योरिटी गार्ड की गला रेतकर हत्या एसपी ने डॉग स्क्वायड एवं फारसेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का किया निरीक्षण

प्रधान संपादक आलीमा शमीम अंसारी

मसौली बाराबंकी। मसौली थाना मुख्यालय से चन्द कदम की दूरी पर स्थित मेन्था आयल गोदाम के सिक्योरिटी गार्ड की बीती रात्रि गला रेतकर हत्या कर दी गयी घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। पुलिस अधीक्षक डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी ने डॉग स्क्वायड एव फारसेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का जायजा लेकर जल्द से जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है।           गोण्डा- बहराईच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मसौली थाना मुख्यालय से करीब 3 सौ मीटर की दुरी पर स्थित कपूर बाबू गुप्ता के बने आधा दर्जन गोदामो में से एक गोदाम को इंदौर की एमसीएक्स कम्पनी ने किराये पर लेकर मेन्था का गोदाम बनाया था। गोदाम की सुरक्षा के लिए दो सिक्योरिटी गार्ड जिसमे मृतक कन्हैया लाल यादव पुत्र बृजलाल यादव निवासी ग्राम चन्दनापुर थाना रामनगर गनमैन के रूप में तथा मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम नेवला निवासी रामानुज पुत्र रामविलास डण्डा मैन के रूप में कार्य करते है।मंगलवार की देर शाम करीब जब कन्हैया लाल डूयूटी पर आया तो रामानुज अपने घर पर चला गया रात्रि में कन्हैयालाल डूयूटी पर था जिसकी रात्रि में गला रेतकर हत्या कर दी गयी तथा शव घटना स्थल से करीब दो सौ मीटर दूर लेजाकर गोदाम के पीछे छोड़कर फरार हो गये। सुबह करीब 8 बजे जब दिन का गार्ड रामानुज वर्मा डूयूटी पर आया तो मेन गेट का ताला बन्द होने के कारण जब खेत के रास्ते गोदाम पहुँचा तो देखा कन्हैया का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था जिसकी जानकारी थाना मसौली में दी। घटना पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप रावत ने हत्या की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जिस पर पुलिस अधीक्षक डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी, अपर पुलिस अधीक्षक आरएस गौतम, क्षेत्राधिकारी रामनगर एसके रॉय ने मौका मुआयना किया और मौके पर फारसेंसिक टीम सहित डॉग स्क्वायड के जरिये हत्यारों तक पहुँचने की कोशिश की परन्तु हत्या की गुल्थी सुलझ नही सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी ने हत्या के कई पहलुओं की जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द घटना के खुलासे का दावा किया है।

सरसों के खेत में मिले 27 नये करपे व खून


मसौली, बाराबंकी। सिक्योरिटी गार्ड की जहाँ पर हत्या कर शव फेंका गया है उससे करीब तीन सौ मीटर की ही दूरी पर गोदाम मालिक कपूर बाबू गुप्ता के ही सरसो के खेत में 27 नीले रंग के खाली करपे बरामद हुए जिन पर विनायक लिखा हुआ है तथा वही पर मृतक की टोपी व मोजे भी बरामद हुए है तथा बड़ागाँव जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर काफी दूरी तक खून के निशान दिखायी दिये। घटना स्थल पर ही चार वियर के केन भी बरामद हुए है जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित रख लिया है।

गोदाम का खराब पड़ा है सीसीटीवी कैमरा

मसौली, बाराबंकी। कस्बा मसौली निवासी प्रमुख मेन्था व्यवसायी कपूर बाबू गुप्ता के थाने से थोड़ी की दूरी पर 6 गोदाम बने हुए है जिसमे से तीन गोदामो में पालिस रखी हुई है तथा गोदाम को इंदौर की एमसीएक्स कम्पनी ने अपना मेन्था गोदाम बना रखा है। गोदाम संचालन के लिए मेरठ निवासी विक्रांत मैनेजर है जो विगत सोमवार से बीमार होने के कारण गोदाम नही आ रहे है तथा सुपरवाइजर सुशील पुत्र छत्रपाल निवासी लखीमपुर व वीर प्रताप पुत्र अभिलाष निवासी देवरनिया थाना फरीदपुर जनपद बरेली यमदा कम्पनी के जरिये सुपरवाइजरी का काम करते थे। गोदाम के सुपरवाइजर ने बताया कि गोदाम में लगा सीसीटीवी कैमरा काफी दिन से खराब चल रहा है। बहरहाल हत्या के कारण का पता नही चल सका पुलिस कई पहलुओं पर जाँच में जुटी हुई है।

प्रधान संपादक आलीमा शमीम अंसारी

 

Don`t copy text!