लर्निंग आउटकम परीक्षा सकुशल सम्पन्न 11370 बच्चो ने किया प्रतिभाग

कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट

मसौली बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्त्ता परखने के लिए राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशन पर वुधवार को शिक्षा क्षेत्र मसौली के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 3 से कक्षा 8 तक के छात्र- छात्राओं की लर्निंग आउटकम परीक्षा सकुशल सम्पन हुई। परीक्षा में 108  प्राथमिक, 48 पूर्व माध्यमिक विद्यालय एव कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के कुल 11370 बच्चो ने प्रतिभाग किया। परीक्षा को सम्पन कराने के लिए 155 पर्यवेक्षक लगाये गये थे परीक्षा के बाद सभी प्रश्नपत्रों एव उत्तर पुस्तिकाओं को ब्लॉक संसाधन केन्द्र बड़ागाँव के कंट्रोल रूम में जमा की गयी। खण्ड शिक्षा अधिकारी उदयमणि पटेल के कुशल पर्यवेक्षण में आयोजित लर्निंग आउटकम परीक्षा में 90.82 प्रतिशत बच्चो ने हिस्सा लिया। बीईओ श्री पटेल ने बताया कि इस परीक्षा का आयोजन स्कूलो कि ग्रेडिंग के लिए किया गया है । बच्चों का परीक्षा परिणाम बताएगा कि स्कूल और अध्यापक की क्या स्थिति है तथा बच्चों को ओ एम आर पर परीक्षा देने का अवसर दिया गया जिससे उनको आगे की प्रतियोगी परीक्षाओं में मदद मिलेगी। परीक्षा में कक्षा स्तर के विषय से संबंधित बहुविकल्पीय सवाल पूछे गए थे। लर्निंग आउटकम परीक्षा में हिदी, अंग्रेजी गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान विषय से संबंधित दस-दस प्रश्न पूछे गए थे। खण्ड शिक्षा अधिकारी उदयमणि पटेल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। पारदर्शिता के साथ परीक्षा सम्पन कराने के लिए क्षेत्र के समस्त ब्लॉक सहसमन्वयक, न्याय पंचायत समन्वयक, समस्त प्रधानाध्यापक, सहायक अधयापक, अनुदेशक, शिक्षामित्र के सहयोग से परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ तथा परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को ब्लॉक संसाधन केन्द्र बड़ागाँव के कंट्रोल रूम में जमा किया गया।

कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट

Don`t copy text!