श्रद्धा और भक्ति का अनूठा उदाहरण है शिव भक्त: डाॅ. विकास यादव

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। लोधेश्वर महादेव के दर्शनार्थ जाने वाले पूर्ण श्रद्धा और भक्ति भावना से ओत-प्रोत कांवरियों के स्वागतार्थ डा. श्याम सिंह यादव सेवा संस्थान उ0प्र0 द्वारा लखपेड़ाबाग चैराहे पर शिवभक्तो हेतु फल वितरण का आयोजन किया गया। संस्थान के महामंत्री डाॅ. विकास यादव ने भगवान शिव की पूजा अर्चना के उपरान्त कांवरियों को फल वितरण किया। उन्होने कांवरियों की अगाध भक्ति, त्याग एवं अदम्य साहस की सराहना करते हुए कहा कि अपने आराध्य के प्रति सच्ची श्रद्धा और भक्ति का अनूठा उदाहरण ये शिव भक्त है जो मार्ग में आने वाली विविध कठिनाइयों को झेलते हुए एवं बिना विचलित हुए अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर है। यह भक्ति का सम्बल ही इन्हे शक्ति प्रदान करता है। प्रदेश के विभिन्न जनपदो से बाराबंकी की पवित्र धरती पर पधारकर ये शिव भक्त अपनी अनूठी भक्ति का प्रदर्शन करते है तथा हम सभी को अपने आराध्य के प्रति सच्ची सेवा भाव के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते है। संस्थान की ओर से उन्होने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भारत सिंह यादव अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन, पूर्व अध्यक्ष बब्बन सिंह, हुमायूँ नईम खाँ, मो. आफाक अली, पुष्पेन्द्र सिंह एडवोकेट, डाॅ. जगन्नाथ वर्मा, अशोक सिंह, शौर्य सिंह यादव, प्रकाश चन्द्र त्रिवेदी, अशोक वर्मा, कृष्ण बहादुर सिंह, राकेश कुमार यादव, शोभित यादव, कृष्ण कुमार, अंकित तिवारी, धर्मेन्द्र वर्मा, अरूण तिवारी  सहित समाज के तमाम प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!