मतदाता सूची में त्रुटि व बीएलओ द्वारा वोटरों के नाम काटने की शिकायतें अब भी मिल रही है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली मतदाता सूचियों में त्रुटि व बीएलओ द्वारा वोटरों के नाम काटने की शिकायतें अब भी मिल रही हैं। पूर्व सभासद मुकेश बाबू सक्सेना ने एसडीएम ज्योति शर्मा को दिए शिकायती पत्र में मतदाता सूची में कई मतदाताओं के नाम डबल व कई बार रिपीट होने की शिकायत की है। श्री सक्सेना का कहना है कि उनके द्वारा अंतिम प्रकाशन से पूर्व भी आपत्ति दाखिल की गई लेकिन उस पर गौर नहीं किया गया। वहीं वार्ड संख्या 5 निवासी मु0 हनीफ, आरिफ व हूरवानो ने एसडीएम से बीएलओ द्वारा जानबूझकर उनके नाम वोटर लिस्ट से काटे जाने की शिकायत की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि अनंतिम सूची में उन सभी के नाम लिस्ट में शामिल थे लेकिन अंतिम प्रकाशन सूची से नदारद हैं।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!