उपमुख्यमंत्री ने बाराबंकी के परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण,

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

परीक्षा केन्द्रों पर लापरवही बर्दाश्त नहीं की जायेगी-डाॅ0दिनेश शर्मा

राबंकी यूपी बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का आज माननीय उपमुख्यमंत्री डाॅ0दिनेश शर्मा द्वारा जनपद बाराबंकी के पायनियर माण्टेसरी इण्टर कालेज लखपेड़ाबाग, राम सेवक यादव स्मारक इण्टर कालेज, राजकीय इण्टर कालेज, बाराबंकी में औचक निरीक्षण किया साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में परीक्षा सम्बन्धी बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। जनपद में दो पालियों परीक्षायें करायी जा रही है, पहली पाली में हाईस्कूल व दूसरी पाली में इण्टरमीडिएट की परीक्षायें करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि परीक्षायें बहुत अच्छी चल रही है। उम्मीद से अच्छी तरीके से परीक्षायें सम्पादित हो रही है। पहले से काफी बदले हुए वातावरण में परीक्षाये हो रही है।
माननीय उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जनपदों में कंट्रोल रूम बनाये गये है, सीसीटीवी तथा कक्ष निरीक्षकों द्वारा बच्चों की निगरानी की जा रही है। उन्होंने जीआईसी के परीक्षा व्यवस्थापक को प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि सभी परीक्षायें पारदर्शी और नकलविहीन सम्पन्न होनी चाहिए। इसके लिए समस्त परीक्षा केन्द्रांे के व्यवस्थापक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन सुचारू रूप से करे। किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह, पुलिस अधीक्षक डाॅ0अरविन्द चतुर्वेदी, उपजिलाधिकारी अभय पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

Don`t copy text!