बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के तहत आगामी 31 दिसंबर को होने वाले मतदान से पूर्व प्रत्याशियों ने जोर आजमाइश शुरू की

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली तहसील की बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के तहत आगामी 31 दिसम्बर को होने वाले मतदान से पूर्व प्रत्याशियों ने जोर आजमाईश शुरू कर दी है। साथी अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशी हरसंभव प्रयास करने में जुटे हैं। वहीं आडीटर व उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन के अलावा अब संयुक्त सचिव पद पर आपसी सहमति के बाद विवेक यादव का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। यहां बता दें कि बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए राजेश सक्सेना व अनूप शर्मा के बीच मुकाबला होगा। वहीं सचिव पद पर दिनेश यादव व हृदेश शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर नवल कुमार शर्मा व राजीव सिंह राठौर व पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर भविष्य कुमार सिंह व नितिन पाठक चुनाव मैदान में हैं। गुरूवार को अवकाश के बावजूद अधिकांश अधिवक्ता तहसील परिसर में मौजूद रहे। अधखिली धूप में परिसर के बाहर अधिवक्ता चाय पर चुनाव की चर्चा करते मिले। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अल्ताफ हुसैन, मृदुल यदुवंशी, विवेक यादव, भविष्य कुमार सिंह, सचिन सक्सेना, हरिओम शर्मा, चन्द्रशेखर शर्मा, मो0 जावेद, जितेन्द्र यादव, सुरेश पाल, योगेश यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। यहां बता दें कि आडीटर पर प्राणभ्रत शर्मा व उपाध्यक्ष पद पर राजीव कुमार सक्सेना पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। वहीं संयुक्त सचिव पद के लिए नाम वापसी के बाद राहुल सिंह ने आपसी सहमति के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र पाल सिंह को पत्र लिखकर चुनाव न लड़ने की बात कही है। ऐसे में विवेक यादव का भी संयुक्त सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!