तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
फतेहपुर, बाराबंकी। स्काउट गाइड का प्रथम सोपान तीन दिवसीय शिविर का आयोजन स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज तहसील फतेहपुर में आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्घाटन स्काउट ध्वजारोहण एवं मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलन कर किया गया। उक्त उद्घाटन कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार शुक्ल ने स्काउट गाइड के प्रशिक्षुओ को संबोधित करते हुए कहा, कि स्काउट गाइड के माध्यम से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने व सीखने का प्रशिक्षण मिलता है अतः पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें और उसका उपयोग जरूरतमंद लोगों के लिए करें। स्काउटिंग गाइडिंग बच्चों में अनुशासन के साथ देशप्रेम की भावना का विकास करता है। स्काउट गाइड के प्रशिक्षण शिविर में स्काउट मास्टर उदय प्रताप सिंह एवं गाइड मास्टर कोमल वर्मा ने छात्र छात्राओं को स्काउट और गाइड के प्रथम दिवस पर ध्वजारोहण स्काउट ताली प्रतिज्ञा टेंट निर्माण आदि का प्रशिक्षण दिया गया। विद्यालय स्तर से स्काउट मास्टर कैलाश बाबू अवस्थी एवं गाइड मास्टर कलावती विश्वकर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं उपस्थित रही। मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

