राजबहादुर ने कई दिग्गज पहलवानों को दी पटखनी कुश्ती प्रतियोगिता के समापन में पहुंचे राज्यमंत्री सतीश शर्मा, पहलवानों दी शाबाशी

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

बाराबंकी। नगर पंचायत के गल्ला स्टोर मैदान के सामने चल रहे प्रतियोगिता के पांचवे दिन देश के विभिन्न प्रांतों से आये पहलवानों ने जोर आजमाइश कर अपना दम दिखाया। पहलवानों के दांव देखकर दर्शकों ने खूब तालिया बजाई। पांचवें दिन प्रारंभ हुई कुश्ती प्रतियोगिता में पहुंचे राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती की शुरुआत करवाई। कुश्ती का पहला मुकाबला बाबर पहलवान गलियर शरीफ व हलचल पहलवान झांसी के बीच हुई इसमें बाबर पहलवान ने जीत दर्ज की। दूसरी कुश्ती राजबहादुर पहलवान गोरखपुर व शैलेंद्र बाबा पहलवान झांसी के बीच हुई। जिसमें कड़े मुकाबले के बाद शैलेंद्र पहलवान ने राजबहादुर को पटकनी दी। तीसरी बाबा अब्दुल पहलवान गलियर शरीफ और बाबर पहलवान गलियर शरीफ के बीच हुई। कुश्ती के इस कडे मुकाबले में अब्दुल ने जीत दर्ज की। चौथी कुश्ती शैतान पहलवान इलाहाबाद और बाबर पहलवान के बीच हुई। कुश्ती के इस मुकाबले में बाबर पहलवान ने जीत दर्ज की। पांचवी कुश्ती का मुकाबला राजबहादुर पहलवान गोरखपुर और बाबर पहलवान गलियर शरीफ के बीच हुआ। इसमे राजबहादुर ने जीत दर्ज की। मौके पर जगदीश प्रसाद गुप्ता, मनोज शर्मा, विकास तिवारी, प्रदीप द्विवेदी, मिथलेश, सत्यम गुप्ता मौजूद रहे।   मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

 

Don`t copy text!