प्रकाशपर्व पर हुआ श्री अखंड पाठ साहिब का पाठ
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशपर्व की तैयारियो को लेकर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा लाजपत नगर में बड़ी धूमधाम से कार्यक्रम होते रहे। कई दिनों से गुरुद्वारे में स्त्री सा संगत की तरफ से सुखमनी साहब जी का पाठ होता रहा। जिसकी समाप्ति गुरूवार को हुई। गुरूवार को गुरुद्वारे से प्रभात फेरी के आयोजन शुरू हुआ। जिसमें संगत के द्वारा भजन कीर्तन गुरु जसगायन किया गया। प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर श्री अखंड पाठ साहिब का पाठ किया गया। जिसके उपरांत आज सुबह नितनेम साहिब जी का पाठ किया गया दूसरा दीवान 11ः30 बजे से हजूरी रागी जत्था भाई तीरथ सिंह सोढ़ी जी के द्वारा जस गायन किया गया उसके उपरांत विशेष कीर्तन दीवान सजाया गया। इसके उपरांत आनंद साहिब का पाठ कर अरदास कर समाप्ति की गई समाप्ति उपरांत गुरु का अटूट लंगर वरताया गया। जिसे सभी धर्मों के लोगों ने एक साथ बैठकर एक पंगत में प्रसाद ग्रहण किया। व्यापारी नेता सरदार चरनजीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुरु गोबिंद सिंह के बच्चों के नाम पर शहीदी दिवस को वीर बाल दिवस घोषित करने और दिल्ली में भव्य रूप से कार्यक्रम करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। इस मौके पर प्रधान सरदार भूपेंद्र सिंह, सरदार चरनजीत सिंह, सुमित्रा कौर, रंजीत कौर, नरेंद्र कौर, सुरजीत कौर, इंदरजीत कौर, कवलजीत कौर, अधिवक्ता सरदार रविन्द्रपाल सिंह, सरदार राजदीप सिंह, तनमीत सिंह, सरदार हरप्रीत, सरदार गोबिंद सिंह, सिंह,तनप्रीत सिंह, सरदार हरपाल सिंह,सनी सिंह, मलकीत सिंह, प्रीत सिंह, सरदार रविंदर सिंह, सरदार तेजपाल सिंह, रौनक सिंह गोविंद सिंह, मलकीत सिंह, रणबीर सिंह, सरदार जसवीर सिंह, सरदार मनमीत सिंह सोनू सहित तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

