ज्ञानार्जन की कोई उम्र नहीं होती: दशरथ मौर्य

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

बाराबंकी। जिस प्रकार ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती है। उसी प्रकार ज्ञान अर्जित करने की भी कोई उम्र नहीं होती है। ज्ञान किसी से भी और कहीं भी मिल सकता है। महामानव के ज्ञान से आज पूरा विश्व प्रकाशमान हो रहा है। तथागत बुद्ध कथा एवं ज्ञान वर्षा का कार्यक्रम ग्राम चंदूरा में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दशरथ मौर्य रहे। वही बौद्ध भंते रमाशंकर ने बताया की समाज को संगठित रहना चाहिए और अधिकतम शिक्षा अर्जित करना चाहिए। समस्त ग्राम कमेटी द्वारा लखनऊ से आए हुए कथावाचक ज्ञानवती बौद्ध व कैलाश बौद्ध एवं उनके सहयोगी का बड़े ही धूमधाम से स्वागत किया गया। इस कार्यकम में सम्राट अशोक क्लब के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मौर्य, जिला मीडिया प्रभारी राहुल मौर्य, प्रवेश मौर्य गोंडा प्रधान और अम्बेडकर नगर से उमेश मौर्य आजमगढ़ से उमाशांकर और सिकोहना प्रधान सुनील मौर्य व डाक्टर अतुल उपस्थिति रहे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

 

Don`t copy text!