विद्युत टीम से अभद्रता करने पर मुकदमा दर्ज

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। विद्युत चेकिंग के लिए गई टीम के साथ अभद्र व्यवहार करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले को लेकर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार को दोपहर बाद कोतवाली बदोसराय के खजुरी गांव में उपखंड अधिकारी रामगोपाल के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम कनेक्शन चेक करने पहुंची थी। गांव में फर्जी विद्युत कनेक्शन काटने के दौरान गांव के ही गौरव सिंह ने विभाग की टीम के साथ अभद्रता करते हुए अपना पालतू कुत्ता छोड़ देने की धमकी दी थी। जिसके बाद उपखंड अधिकारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने गाली गलौज धमकी व सरकारी कार्य में बाधा सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!