संत की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
फतेहपुर, बाराबंकी। नगर क्षेत्र के बाबा संगत धर्म स्थल में गुरुवार की सुबह बाहर से आए एक साधु का शव फांसी पर लटका मिला।जोकि साधु भ्रमणशील पंचायती उदासीन अखाड़ा प्रयागराज का कोषाध्यक्ष था। वह संतो के साथ साधुओं की टोली में मंगलवार को नगर में पहुंचा था। घटना थाना फतेहपुर क्षेत्र के मोहल्ला पचघरा की है। जहां पर बीते 27 दिसंबर की सुबह पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा के महंत श्री महेश्वर दास जी व महंत अद्वैतानंद जी के नेतृत्व में साधु संतों की टोली बेलहरा व नगर फतेहपुर आगमन हुआ था। जहां पर बाबा हेमंत दास की अगुवाई मे स्वागत सत्कार के साथ इन्हें संगत स्थल ले जाया गया था। तभी से वहां इस संतों का प्रवास चल रहा है। टोली में साधु रामदास उम्र (48) वर्ष कोठारी के पद पर नियुक्त थे। गुरुवार सुबह काफी देर तक रामदास अपने कमरे से नहीं निकले। तो उनकी खोज शुरू की गई तो उनका शव कमरे की छत में लगे हुक से फांसी पर लटका मिला। इसकी सूचना फैलते ही संगत में हड़कंप मच गया। महंत महेश्वर दास ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे सीओ रघुवीर सिंह व इंस्पेक्टर अनिल पांडे पुलिस टीम के साथ संगत धर्मस्थल पहुंच गई जांच पड़ताल शुरू कर दी। जहां पर पीछे के रास्ते कमरे में पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और में छानबीन में मौके पर बरामद रजिस्टर में सुसाइड नोट लिखा मिला। जिसमें टोली के एक सेवक द्वारा दो लाख रुपये गायब करने के मामले में मृतक रामदास द्वारा खुद को सैद्धांतिक रूप से दोषी मानने की बात लिखी गई थी। बताते हैं कि फतेहपुर आने से पहले संतों की टोली पैंतेपुर के आश्रम में रुकी थी। जहां विमल नाम के एक सेवक ने रामदास के पास रहने वाले थैले से दो लाख पार कर दिए। फिर छुट्टी लेकर चला गया इस सेवक के कृत्य के बाद मृतक रामदास खुद को मामले का दोषी समझने लगा। इसी अवसाद में उसने आत्महत्या कर ली। मृतक मूल रूप से पंजाब का निवासी था। जिसका एक चचेरा भाई भी टोली में शामिल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया, कि सुसाइड नोट मिला है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर जो भी तथ्य निकलकर आएंगे उस पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

