सिंगल यूज प्लास्टिक (प्रतिबंधित पॉलिथीन) को लेकर पालिका टीम ने बाजार में की छापेमारी, छापेमारी के दौरान ढाई सौं रूपये जुर्माने के तौर पर वसूले

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। नगर पालिका सहसवान द्धारा नगर के बाजर बिल्सनगंज में अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने नगर मे सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध के अंतर्गत पॉलीथिन जब्तीकरण अभियान चलाया गया। पालिका टीम ने एक दुकानदार से जुर्माना के तौर पर ढाई सों रूपये भी वसूल किए। टीम द्धारा छापेमारी अभियान को देखकर दुकानदारों में हडकंप भी मचा रहा
गुरूवार को सिंगल यूज प्लास्टिक रोकने के उद्देश्य से अधिशासी अधिकारी डा0 राजेश कुमार ने एक सदस्यीय टीम गटित की जिसमें टीम ने नगर के बाजार बिल्सनगंज,अकबराबाद चौराहे आदि स्थित दुकानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक (प्रतिबंधित पॉलिथीन) को दुकानदारों के यहां छापेमारी की छापेमारी के दौरान टीम ने अकबराबद में स्थित दुकान स्वामी भुवनेंश के यहां छापामार वही टीम को प्रतिबंधित पॉलिथिन प्राप्त हुई टीम ने दुकानदर भुवनेश से जुर्माने के तौर पर टीम ने ढाई सौ रूपये वसूल किए तथा आईंदा पॉलिथिन मे सामान बिक्री न करने की हिदायत देकर छोड दिया। वही जब छापेमारी टीम बाजार बिल्सनगंज पहुंची तो टीम को देखकर दुकान स्वामियों ने पॉलिथिन को अपने-अपने ठिकाने पहले से ही लगा दिया,परंतु टीम ने दुकानस्वामियों को चेतावानी देकर पॉलिथिन मे सामान न देने की सख्त हिदायत देकर कहा कि पालिका प्रशासन की ओर से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करने व तथा आने बाले ग्राहकों को कपड़े के थेलों का उपयोग करने के लिए जागरूक करे। सिंगल यूज प्लास्टिक मनुष्य के अलावा जानवरों के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद हानिकारक है। हम सभी को मिलकर इसके प्रयोग को आज से ही बंद कर देना चाहिए।  टीम में कमरुल जमीर उर्फ गुड्डू मोहम्मद इशाक व राजीव कुमार शिवा सहित सफाई कर्मी मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!