गंदगी की पहचान बनी ग्राम पंचायत सिपाहिया कयूम प्रधान ने किया गांव का भ्रमण
कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट
बाराबंकी। विकासखंड देवा के ग्राम सिपहिया में शनिवार को सुबह 11 बजे जब मोहम्मद कयूम प्रधान अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष के द्वारा सिपहिया गांव का भ्रमण कर गांव के लोगों से मुलाकात की। भ्रमण के दौरान कयूम प्रधान से तमाम ग्रामवासी भाजपा सरकार से त्रस्त होकर के बोले भैया जब से यह सरकार आई है तब से महंगाई की मार झेल रहे हम सभी ग्रामवासी आए दिन इस कूड़े के ढेर से बीमार होते हैं और पूरे गांव में धीरे धीरे बीमारी फैलती जा रही है एक तो यह गांव के बीच में कूड़े का ढेर है और घूर की गंदगी से काफी दुर्गंध आती है जिससे लोग बीमार रहते हैं। गंदगी की समस्या को लेकर जिलाध्यक्ष कयूम प्रधान ने एसडीएम को अवगत कराया कि संबंधित कर्मचारी को आदेशित कर के उक्त घूर को हटवाया जाए जिससे आम जनमानस को होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाया जा सके।
कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट

