एसबीआई ने तीन नए ग्राहक सेवा केन्द्रों का किया उद्घाटन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। सीएससी द्वारा संचालित भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र बैंक देवा ब्रांच से सम्बद्ध 3 नए ग्राहक सेवा केंद्र का बैंक ऑफ इंडिया के स्थानीय प्रधान कार्यालय लखनऊ के सहायक महाप्रबंधक ज्ञान प्रकाश, सीएससी राज्य कार्यालय लखनऊ से बैंकिंग प्रमुख गौरव खन्ना, प्रबंधक शशि कान्त ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद जनपद में विशुनपुर, टेरा खुर्द और खेवली में ग्राहक सेवा केंद्र की शुरूआत हो गई। उद्घाटन के बाद ग्राहकों को बताया गया कि भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से सरकारी और गैर सरकारी सेवाए लोगो को प्रदान की जा रही है। इसके साथ साथ अब स्टेट बैंक की सभी सेवाए भी लोगो के लिये शुरू कर दी गयी है। जहा से लोगो को नए खाते, जमा निकासी, पैसे भेजने की सुविधा के साथ साथ बैंक से सम्बंधित सभी प्रकार की सुविधाए लोगो के लिये शुरू कर दी गयी है। देवा ब्रांच से अभी तक 4 क्षेत्र में लोगो को बैंकिंग सुविधा ग्राहक सेवा केन्द्रों के माध्यम से दी जा रही थी। जिसके क्रम में आज विशुनपुर ग्रामीण बैंक के पास मोहम्मद अनीशा, टेरा खुर्द में ग्रामीण बैंक के पास रोहित कुमार जैसवाल और खेवली में मोहम्मद शारिक को बैंक ग्राहक सेवा केंद्र की शुरूआत की गयी है। अब इन केन्द्रों से क्षेत्र के लोगो को बैंकिंग सुविधा के साथ साथ सीएससी जन सेवा केंद्र की सुविधा का लाभ मिलेगा। साथ ही प्रातः 8 से शाम 8 बजे तक सभी सुविधाए लोगो को दी जाएगी। इस मौके पर सहायक महाप्रबंधक ज्ञान प्रकाश ने बताया की ज्यादा से ज्यादा खाते खोल कर गांव के लोगो तक बैंकिंग सुविधा पहुचाये और सरकार द्वारा जारी की गयी अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और जनधन में खाता खोल कर ग्रामीण लोगो को बैंकिंग सुविधा से जोड़ कर लाभ दिलाने का कार्य करे। जिला प्रबंधक रवि वर्मा ने बताया कि अभी तक सीएससी के माध्यम से 3 भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्रों का सञ्चालन सीएससी के माध्यम से किया जा रहा है। इस बार 9 नए ग्राहक सेवा केंद्र जिले में खोले जा रहे है। जहां से लोगो को सुविधा मिलेगी साथ ही 32 नए एक्सिस बैंक और 4 आईडीबीआई बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र जल्द ही जिले में खोले जा रहे है। इस मौके पर बैंक के सहायक महाप्रबंधक ज्ञान प्रकाश, सीएससी राज्य कार्यालय लखनऊ से बैंकिंग प्रमुख गौरव खन्ना, प्रबंधक शशि कान्त, रवि शंकर मानिकपुरी जिला प्रबंधक रवि वर्मा, समन्यवक शैलेन्द्र मिश्रा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।  मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!