पांच करोड़ की मार्फीन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। थाना प्रभारी जहांगीराबाद ने मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर दो शातिर तस्करों को धर दबोचा और उनके पास से पांच किलो मार्फीन बरामद की। बरामद मार्फीन की अर्न्तराष्ट्रीय कीमत 5 करोड़ बतायी गयी है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह जहांगीराबाद थाना प्रभारी विनोद कुमार को मुखबिर ने सूचना दी कि मंझलेपुर चौराहे के पास दो शातिर तस्कर भारी मात्रा में अवैध मार्फीन लेकर उसको बेचने जा रहे हैं इसी सूचना पर थाना प्रभारी ने अपने सहयोगियों के साथ छापा मारकर शातिर तस्कर थाना जैदपुर के ग्राम टिकरा मुर्तुजा निवासी मो. कलीम पुत्र स्व. मो. मजीद और इसी गांव के निवासी बृजलाल गौतम पुत्र पंचम को धर दबोचा। पुलिस ने इन लोगों के पास से एक बजाज डिस्कवर बाइक व पांच किलो अवैध मार्फीन बरामद की। पुलिस लाइन में परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने बताया कि पकड़े गये तस्करों का एक बड़ा गिरोह है यह लोग जनपद बाराबंकी सीतापुर, लखनऊ सहित आस पास के जनपदों में मार्फीन बेचने का काम करते हैं। उन्होने आगे बताया कि पकड़े गये तस्करों का एक साथी सूफियान प्रदेश के अन्य राज्यों से क्रूड माल लेकर बाराबंकी आता है और उस माल में कैमिकल के माध्यम से रिफाइन करके मार्फीन तैयार करते हैं तैयार मार्फीन की बिक्री का कार्य कलीम और बिरजू करते हैं यह दोनो लोग बताये गये स्थानों पर जाकर मार्फीन लेकर आते थे उन्होने यह भी बताया कि तस्कर जनपद लखनऊ, अयोध्या, गोण्डा आदि स्थानों पर मार्फीन सप्लाई करने के लिए चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहनों का प्रयोग करते हैं और गांव के बाहर स्थान व समय बदलकर माल सप्लाई करते थे। उन्होने यह भी बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त बिरजू उर्फ बृजलाल पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। जबकि तस्करों का सरगना सूफियान की तलाश में टीम गठित कर दी गयी है। जल्द ही वह भी कानून के शिकंजे में होगा।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!