सावित्री बाई फुले ने समावेशी शिक्षा की अलख जगाई: दशरथ मौर्य

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। शिक्षा क्रांति ज्योति राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले की 192वीं जयन्ती समारोह जिले में बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रगान व तथागत बुद्ध पर पुष्प अर्पण के साथ हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दशरथ मौर्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज जब शिक्षा के मौलिक अधिकार के दायरा बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के संघर्ष हो रहे हैं तो हमें भूलना नहीं चाहिए कि इसकी अलख माता सावित्रीबाई फुले बहुत पहले जगा चुकी हैं। उन्होंने आगे भी बताया कि शिक्षा किसी भी देश के सजग और समग्र विकास का आधार होती है। हमारे देश में भी समावेशी शिक्षा की नींव रखने वाली सावित्रीबाई फुले की गौरवमयी विरासत मौजूद है। 19वीं शताब्दी के भारत में जब महिला खासकर शूद्र पिछड़ी महिलाओं को पढ़ना सिर्फ सपना सा था। तब सावित्रीबाई फुले जी ने बहुसंख्यक शोषित पीड़ित महिलाओं को शिक्षा का सपना दिखाया और उसको साकार करने का प्रयास भी कर दिखाया। उनकी इस अलग से महिलाओं में शिक्षा और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी। जिस कारण आज महिलाएं शिक्षित होकर नए राष्ट्र का निर्माण कर रही हैं। सम्राट अशोक क्लब के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मौर्य ने बताया कि महिलाओं को भारत के संविधान में बराबर का दर्जा मिला है। जिससे वह सभी पदों पर आसीन हो सकती है। श्रीमती इंदिरा गांधी जब पहली बार भारत सरकार प्रधानमंत्री बनी थी तब उन्होंने अपने पहले संबोधन ने यही कहा था कि अगर सावित्रीबाई फूले ना होती तो आज मैं इस पद पर ना आसीन हो पाती। शिक्षा के वजह से ही कल्पना चावला जैसी महिला अंतरिक्ष की सैर कर सकी। अंत में सभा को संबोधित करते हुए परमानंद जी ने कहा कि समाज में शिक्षा और समाज को संगठित रहना अति आवश्यक है। संपूर्ण कार्यक्रम शहर के पल्हरी बाईपास स्थित आशीष मौर्य के निजी प्रतिष्ठान पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील मौर्य, अजय मौर्य, दिनेश मौर्य, अमरेश मौर्य, आनंद मौर्य, राहुल मौर्य पत्रकार, आभास मौर्य, अरविंद मौर्य, पंकन मौर्य, अंबेडकर दल के जिला अध्यक्ष साबिर अली समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।  मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!