सीएचसी में हुआ वृद्ध महिला का कूल्हा प्रत्यारोपण

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट पर एक 90 वर्षीय व्यक्ति का कूल्हा प्रत्यारोपण डॉ मनोज आर्या द्वारा किया गया। मिली जानकारी के अनुसार तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र के बेलिया मजरे गजपति पुर गांव निवासी करीब 90 वर्षीय बुजुर्ग त्रिवेणी प्रसाद पांडेय विगत दिसंबर माह में घर के बाहर शौच करने के लिए गए थे वही गिरकर घायल हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए रामसनेहीघाट सीएचसी लाया गया था जहां पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मनोज आर्या ने चेकअप करके बताया कि उनके कूल्हे की हड्डी खिसक गई है जिसका प्रत्यारोपण करना पड़ेगा। परिजनों द्वारा उपचार करने की सहमति पर सीएचसी रामसनेहीघाट पर तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मनोज आर्या ने त्रिवेणी प्रसाद पांडेय का कूल्हा सोमवार को प्रत्यारोपित कर दिया जिसकी सभी ने सराहना की है। परिजनों के मुताबिक त्रिवेणी प्रसाद पांडेय के पास आयुष्मान कार्ड था लेकिन किसी कारण वश उनका नाम आयुष्मान की साइड पर सो नही कर रहा था जिसके कारण उसका कोई लाभ उन्हें नहीं मिला। केंद्र अधीक्षक डॉ अमरेश वर्मा ने बताया कि त्रिवेणी प्रसाद पांडेय के कार्ड पर उनके परिजनों का नाम दिख रहा है लेकिन त्रिवेणी प्रसाद का नाम साइड पर ना होने के कारण इसका लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है, मामले से उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!