14वें वित्त आयोग की राशि गबन का आरोप, डीएम से शिकायत प्रधान ने पंचायत सचिव पर लगाया गम्भीर आरोप

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

त्रिलोकपुर बाराबंकी। रामनगर ब्लॉक के कस्बा त्रिलोकपुर प्रधान ने डीएम को पत्र देकर 14वें वित्त आयोग के खाते से लाखों रुपया पंचायत सचिव द्वारा गबन करने का सबूतों के साथ आरोप लगाया है। मामले किं जाँच बीडीओ को सौंपी गई है। रामनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर प्रधान मदन चंद्र सोनी ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर जिलाधिकारी से मिले। सबूतों के साथ शिकायती पत्र में लिखा की फर्जी बाउचर लगा कर प्रशासनिक मद से करीब 50 हजार रुपया खाता से निकाल लिया। प्रधान के मुताबिक पंचायत के दो प्राथमिक एक माध्यमिक आंगनवाड़ी केंद्रों में कायाकल्प योजनांतर्गत कार्यरत राजगीर मिस्त्री को मेहनताना देकर फर्जी व्यक्तियों के नाम से बड़ी रकम निकाल ली गयी। शिकायतकर्ता ने बताया कि चैदहवें वित्त आयोग जे खाता से करीब एक लाख रुपया गायब है। प्रधान ने डीएम को बताया कि वह हार्ड का मरीज है। इसका फायदा उठा कर सेक्रेटरी ने डोंगल अपने पास रखकर सरकारी धन का जमकर बंदरबांट कर रहे है। सेक्रेटरी ग्राम पंचायत भी कभी नही आते इससे जनता के कोई काम नही हो पा रहे है। स्कूलो कि बेंच खरीद मामले में 25 प्रतिशत कमीशन की मांग पूरी करने पर भुकतान नही किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच खंड विकास अधिकारी रामनगर को सौंप कर निष्पक्ष कार्यवाही का आदेश दिया है। इस बाबत सेक्रेटरी रजनीश शुक्ला ने बताया कि हमने नियमानुसार पैसा निकाला है। जरूरी नही की राजमिस्त्री पंचायत से हो आरोप सही नही है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

Don`t copy text!