फर्जी हाजरी भर रोजगार सेवक काट रहे मलाई व विद्यालय उपस्थिति पंजिका को दबाने में जुटे प्रधानाचार्य
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी । मामला विकास खण्ड त्रिवेदीगंज के अंर्तगत लछमनगढ़ पंचायत का है जहां पर पूर्व क्षेत्रपंचायत सदस्या प्रतिनिधि राम सिंह ने बड़ी ही सतर्कता के साथ पंचायत में रोजगार सेवक द्वारा किए जा रहे बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को खुद ही उजागर कर दिखाया है एक तरफ खमनखेड़ा निवासी आदित्य पुत्र अन्नतप्रकाश विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहा था दूसरी तरफ रोजगार सेवक सोहन लाल ने फर्जी उसका नाम मनरेगा में शामिल कर दिया और पूरी सत्यता तब सामने आई जब राम सिंह ने संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य से आदित्य की प्रमाणित उपस्थिति पंजिका को जनसूचना के माध्यम से प्राप्त किया जिससे एक नही दस दिन आदित्य पुत्र अन्नतप्रकाश का नाम एक तरफ विद्यालय में पंजिका पर पाया गया दूसरी तरफ उसी दिन आदित्य का नाम मनरेगा में शामिल पाया गया।एक तरीके से अब देखना यह है कि क्या खण्ड विकास अधिकारी महोदय रोजगार सेवक को ऐसे ही भ्रष्टाचार करने की छूट देते रहेंगे या उनपर सरकारी चाबुक भी चलायेंगे और यही नही विद्यालय के अभिलेखानुसार आदित्य की उम्र 18 वर्ष से कम पाई गई है जिससे यह साफ जाहिर होता है कि मनरेगा में घोटाला अधिकारियों की मिली भगत से करवाया जाता है जैसा कि राम सिंह ने अपने पत्रों के माध्यम से कई बार पूर्व में शासन प्रशासन को अवगत भी कराया है परंतु किसी अधिकारी के द्वारा कोई संज्ञान नही लिया गया। राम सिंह ने जब दो अन्य बच्चों के सम्बन्ध में जानकारी हेतु राजकीय इण्टर कॉलेज पोखरा,बाराबंकी से सम्पर्क किया तो राम सिंह ने बताया कि विद्यालय के पूर्व व वर्तमान प्रधानाचार्य आदि ने उन्हें दो तीन दिन जानकारी देने के लिए विद्यालय बुलाया और अन्त में उन्हें टाल मटोल कर दिया जिसकी मुख्य वजह राम सिंह ने उपस्थिति पंजिका में हेरा फेरी करने की शंका जताई और जिसके उपरान्त उन्होंने श्री मान जिला विद्यालय निरीक्षक बाराबंकी, श्री मान जिलाधिकारी महोदय बाराबंकी के साथ श्री मान उप जिलाधिकारी महोदय हैदरगढ़ बाराबंकी को पत्र भेज कर तत्काल प्रभाव से कक्षा 10 व कक्षा 12 की उपस्थिति पंजिका को सील करवाने हेतु शिकायत की गई है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

