ग्रामीण की पत्नी को लेकर फ़रार हो गया। पीड़ित…..

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। एक ग्रामीण से जालसाज़ ने 40 हजार रुपए लेकर उसकी शादी करा दी। शादी के चार दिन बाद ही जालसाज ग्रामीण की पत्नी को लेकर फ़रार हो गया। पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है।  कोतवाली क्षेत्र के गांव डकारा पुख़्ता निवासी हुसरवीर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह सीधा सादा मजदूर किस्म का व्यक्ति है। चार दिन पूर्व विनाबर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी विजय ने 40 हजार रुपए लेकर उसकी एक युवती से शादी कराई थी। दो जनवरी की सुबह करीब सात बजे विजय उसके घर पहुंचा और उसकी पत्नी को लेकर फरार हो गया। हुसरवीर ने कई बार विजय के नंबर पर फोन किया लेकिन उसका नंबर नहीं लग रहा है। इसके बाद पीड़ित ने जानकारी की तो पता चला कि आरोपित जालसाज किस्म का व्यक्ति है और वह शादी कराने के नाम पर ठगी करता है। पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच की रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!