आधे अधूरे कार्यों पर निकल गई तिरालिस लाख रुपए की रकम
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान विकास कार्यों की रकम को लूटने में लगे जिम्मेदार उदासीन
कौशाम्बी मूरतगंज विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में विकास कराए जाने के नाम पर सरकारी खजाने से पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान बड़ी रकम निकाल रहे हैं लेकिन ग्राम पंचायतों के विकास जमीनी हकीकत पर दिखाई नहीं पड़ रहे हैं विकास कार्यों के नाम पर खुलेआम मची लूट के मामले में आला अधिकारी उदासीन है जिससे ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के हौसले बुलंद हैं तमाम ग्राम पंचायतों में जिम्मेदारों की उदासीनता से मचाई गई लूट के मामले में मूरतगंज विकासखंड क्षेत्र के मोहनापुर ग्राम पंचायत और उसके मजरा में कराए गए कार्यों का उदाहरण आला अधिकारियों की उदासीनता को बेनकाब करने के लिए पर्याप्त है
वित्तीय वर्ष 2021 2022 में मोहनापुर ग्राम पंचायत में सामुदायिक भवन की सामग्री के नाम पर 6 लाख 43 हजार 650 रुपए की भारी-भरकम धनराशि निकाल ली गई है लेकिन पंचायत भवन में सामग्री कही नहीं दिखाई पड़ रही है आखिर खरीदी गई सामग्री कहां गायब हुई इस मामले में अभी तक खंड विकास अधिकारी मूरतगंज ने जांच नहीं कराई है जिससे उनके कमीशन खोरी में लिप्त होने से इनकार नहीं किया जा सकता भ्रष्टाचार पर यही विराम नहीं लगा बल्कि हैंडपंप मरम्मत के नाम पर एक बार 6 लाख 43 हजार 650 रुपए और दूसरी बार फिर हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 9 लाख 19 हजार 500 रुपए की भारी भरकम रकम खजाने से ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों ने निकाली है लेकिन गांव में हैंडपंप की मरम्मत नहीं हो सकी है सूत्रों की मानें तो हैंडपंप मरम्मत के जो बिल वाउचर लगाए गए हैं वह फर्जी हैं लेकिन फिर भी भ्रष्टाचार के प्रकरण पर आला अधिकारी गंभीर नहीं हुए हैं मोहनापुर ग्राम पंचायत में बढ़ते भ्रष्टाचार के मामले में जांच कराकर दोषियों को दंडित न किए जाने से भ्रष्ट ग्राम प्रधान और भ्रष्ट पंचायत अधिकारी के हौसले अभी नहीं टूटे है बल्कि उन्होंने गांव में नाली निर्माण कराए जाने के नाम पर पहली बार 9 लाख 19 हजार 500 रुपए की रकम निकाल ली है और दूसरी बार फिर नाली निर्माण के नाम पर 1 लाख 70 हजार रुपए की रकम खजाने से निकाल ली है भारी भरकम रकम निकालने के बाद ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा मानक विहीन कुछ दूरी तक नाली बनाई गई है जो बनते ही टूटने लगी है और काफी स्थानों पर नाली का निर्माण अभी तक नहीं कराया गया है बेखौफ तरीके से ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का खेल पंचायत के जिम्मेदार खेल रहे हैं लेकिन एडीओ पंचायत और खंड विकास अधिकारी मूरतगंज कमीशन खोरी में लिप्त हैं ग्रामीणों के बार-बार शिकायत के बाद भी ग्राम पंचायत के भ्रष्टाचार की जांच खंड विकास अधिकारी को सौंपी जा रही है और खंड विकास अधिकारी बार-बार ऑफिस में बैठकर जांच पूरी कर ग्राम पंचायतों के भ्रष्ट जिम्मेदारों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं जिससे खंड विकास अधिकारी की भूमिका भी सवालों के घेरे में है
वित्तीय वर्ष 2021 और 2022 में मोहनापुर ग्राम पंचायत में इंटरलॉकिंग निर्माण के नाम पर तीन बार में 10 लाख 17 हजार 800 रुपए की भारी भरकम रकम निकाली गई है लेकिन इंटरलॉकिंग का निर्माण का कार्य अभी तक नहीं पूरा हो सका है गांव में जहां इंटरलॉकिंग लगाई गई है वह भी बेहद घटिया क्वालिटी है जो बनते ही खराब होने लगी है खुलेआम पंचायत के जिम्मेदारों ने सरकारी खजाने में लूट मचाई है लेकिन मानिटरिंग करने वाले अधिकारी कार्यालय में बैठकर केवल आंकड़ों का खेल खेल रहे हैं मीटिंग में केवल कठोर कार्यवाही किए जाने की बयानबाजी की जा रही है जिससे योगी सरकार में सरकारी खजाना लूटने में लगे ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव बेखौफ हैं बताते चलें कि पक्की सड़क से सामुदायिक शौचालय तक इंटरलॉकिंग निर्माण के नाम पर 3 लाख 67 हजार 800 रुपए और अरविंद चौहान के घर से अर्जुन के घर तक इंटरलॉकिंग निर्माण के नाम पर 2 लाख 80 हजार रुपए की रकम के बाद पक्की सड़क से रमेश के घर तक इंटरलॉकिंग के कार्य के नाम पर 3 लाख 70 हजार रुपए की रकम सरकारी खजाने से वित्तीय वर्ष 2021 2022 में निकाली जा चुकी है लेकिन इस ग्राम पंचायत में कोई भी कार्य मानक के अनुसार पूर्ण नहीं है आखिर खंड विकास अधिकारी मूरतगंज और एडीओ पंचायत मूरतगंज पूरे दिन क्या कर रहे हैं जिससे भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के गुनाह उनकी नजरों तक पहुंचने से बच जाते हैं ग्राम पंचायत मोहनापुर में विकास कार्यों में हेराफेरी कर तिरालिस लाख रुपए से अधिक की रकम निकाल लिया जाने के बाद अभी तक भ्रष्ट ग्राम प्रधान और भ्रस्ट पंचायत सचिव पर मुकदमा दर्ज कराकर उनके अधिकार नहीं छीने गए हैं उनकी गिरफ्तारी करा कर उनसे सरकारी रकम की रिकवरी जिम्मेदारों ने नहीं कराई है जिससे जिम्मेदारों की कमीशन खोरी में हिस्सेदारी से इनकार नहीं किया जा सकता ग्रामीणों ने योगी सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए भ्रस्ट ग्राम प्रधान और भ्रस्ट पंचायत सचिव पर मुकदमा दर्ज कराकर उनके अधिकार छीने जाने उनकी गिरफ्तारी कराए जाने और भ्रष्टाचार की रकम की रिकवरी कराए जाने की मांग की है
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

