हिटलर की तरह काम कर रही है सरकार: सुरेश यादव
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। जैदपुर विधानसभा के विकास खण्ड बंकी के ग्राम ङोभा व पिपरौली व गुजौली व जहांगीराबाद व रामपुर मे क्षेत्र पंचायत से बनी इंटरलॉकिंग सड़को का सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर लोकार्पण किया। सदर विधायक सुरेश यादव ने कहा कि सरकार लगातार लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रही है। जनता की समस्याओं का समाधान नही हो रहा है। सरकार झूठ की बुनियाद पर चलकर जनता को गुमराह करने पर लगी है। आम जनमानस को गुमराह करने और जातीय ध्रुवीकरण का एजेंडा तैयार करने में लगी है। श्री यादव ने कहा कि बुलडोजर सरकार महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर बुलडोजर कब चलवायेगी। सरकार गांधी के विचारो की बात करती है लेकिन काम हिटलर की तरह करती है। उसे देश के लोकतंत्र की कोई परवाह नहीं है। इस अवसर पर कामता यादव, प्रीतम सिंह वर्मा, मो सुऐब, बीङीसी कौशल यादव, मो अबरार, नीलू सिंह प्रधान, राजेश गुप्ता, सतीश वर्मा, अमित यादव, प्रदीप वर्मा, कोटेदार सचिन वर्मा, राज कमल बीङीसी, अमर सिंह वर्मा प्रधान, नत्था गौतम आदि लोग उपस्थित हुए।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

