युवा वर्ग ही कर सकता है परिवर्तन: सतीश राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्टेडियम में हुआ ‘यंग इण्डिया रन‘ मैराथन का आयोजन
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बाराबंकी के तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में ‘यंग इण्डिया रन‘ मैराथन का आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम में किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने स्वामी विवेकानन्द के जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं में जोश भरने का काम किया और कहा कि युवा वर्ग ही परिवर्तन कर सकता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रशान्त सेठ ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज को आगे ले जाने में युवा वर्ग ही अपनी भूमिका निभा सकता है चाहे व स्वामी विवेकानन्द जी रहे हो या सुभाष चन्द्र बोस रहे हो। कार्यक्रम को जन-जन तक पहुचाने के लिए स्टेडियम से काफिला शुरू होकर पुलिस लाइन, छाया चौराहा, धनोखर चौराहा होते हुए फिर स्टेडियम पहुंचा। जहां पर प्रथम विजेता आनन्द कुमार को साइकिल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के जिला मंत्री अरूण रावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेश ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वेश कुमार अवस्थी ने किया। इस अवसर पर सन्दीप गुप्ता, अरविन्द मौर्या, सन्तोष सिंह, रोहित सिंह, सुधाकर सोनी, पुलकित त्रिवेदी, शिवम सिंह राठौर आदि लोग उपस्थित रहें।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

