प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर महिलाएं हुई सम्मानित

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सर्टिफिकेट एव मिठाई वितरण कर मनाया। जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मो. गुलजार अंसारी ने ग्रामीण क्षेत्र में जाकर महिलाओं के बीच प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन मनाया तथा दीर्घायु की कामना की। जिलाध्यक्ष मो. गुलजार अंसारी ने कहा कि कहा कि भाजपा को सत्ता में लाने के लिए सपा-बसपा प्रदेश में जिम्मेदार हैं। वर्तमान समय में देश एवं प्रदेश में एक मात्र विकल्प कांग्रेस पार्टी है उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी के इस अभियान में हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है और आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार का पतन निश्चित है। जिला अध्यक्ष गुलजार अंसारी अल्पसंख्यक विभाग ने जिले की समाजसेवी महिलाओं के घर-घर जाकर सर्टिफिकेट गिफ्ट व मिठाई देकर सम्मानित किया व अबदाल अहमद ने अपने क्षेत्र मे सम्मानित महिलाओं के घर-घर जाकर सर्टिफिकेट देकर जन्मदिन की खुशियाँ और दुआ देने को कहा जिसमे डॉ शाम परवीन, शहनाज बानो आशा बहू, अकीला अंसारी, एडवोकेट, अफसर जहाँ, आइशा मरयम, इफ्फत बानो, आदि को दिया गया।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!