देवा पुलिस द्वारा इनामियां अपराधी को किया गया गिरफ्तार,
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी थाना देवा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित 20,000/-रुपये के इनामियां अपराधी को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद- पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक-13.01.2023 को थाना देवा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-251/2022 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित व 20,000/-रुपये के इनामियां अपराधी शिवमोहन शुक्ला पुत्र बाबूराम शुक्ला निवासी राधिकापुरी हबीबपुर थाना रामपुर जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर बरामद कर थाना देवा पर मु0अ0सं0 27/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध बाराबंकी में कई आपराधिक मामलें पंजीकृत है। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 20,000/-रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

