खेलों से युवाओं की शारीरिक प्रतिभा में निखार लाता है,मोबीन सिकन्दर
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। खेल शारीरिक व्यायाम का साधन है । खेलों से युवाओं की शारीरिक प्रतिभा में निखार लाता है तथा ग्रामीण अंचलों में छिपी प्रतिभाओ में निखार आता है। उक्त बातें करमुल्लापुर मजरे दादरा स्थित बाबा परमहंस दास कुटी मैदान पर आयोजित करमुल्लापुर युवा क्रिकेट एसोसिएशन का फीता काटकर उदघाटन करते हुए ग्राम प्रधान दादरा एवं अध्यक्ष प्रधान संघ मसौली मोबीन सिकन्दर ने कही। उन्होंने कहा कि क्रिकेट पूरी दुनिया मे अंतराष्ट्रीय खेल के तौर पर खेला जाता हैं। ग्रामीण अंचलों में क्रिकेट के बेहतरीन प्रतिभाएं है जरूरत है उनमें निखार लाने की जिसके लिए सरकार को चाहिए कि गांव की इन प्रतिभाओ को संसाधन उपलब्ध कराकर अवसर देना चाहिए उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए।
टूनामेंट के उद्घाटन पर दो मैच खेले गए जिसमें पहला मैच बेहटा व बबूरिहा के बीच खेला गया। बबूरिहा टीम के कप्तान राहुल कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 6 विकेट गवांकर 81 रन बनाये जिसके जवाब में सत्यम की जुझारू बल्लेबाजी में 4 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रही। सत्यम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दुसरा मैच बांसा व करमुल्लापुर के बीच खेला गया। जिसमें बांसा के कप्तान तौहीद ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 85 रन का स्कोर बनाया जिसके जवाब में करमुल्लापुर के कप्तान सन्तोष की टीम 35 रन बनाकर आलआउट हो गयी। इस मौके पर ग्राम प्रधान सैदाबाद विनय वर्मा जिला पंचायत सदस्य मुशर्रफ अली, आदर्श रावत पत्रकार, राहुल रावत क्षेत्र पंचायत सदस्य चंदवारा इन्दू प्रधान, इसरार प्रधान अमीन सिकन्दर, सुधीर वर्मा, विजय वर्मा, सन्तोष चौरसिया, आलोक कुमार, दीपचंद, टूर्नामेंट के आयोजक अब्दुल सत्तार सहित सैकड़ों किक्रेट प्रेमी एवं किक्रेट कमेटी के सम्मानित सदस्य गण मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

