दबंगो के कहर से भयभीत दलित महिला पुलिस से मिलकर आपबीती सुनाई..

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। दबंगो के कहर से भयभीत दलित महिला मसौली पुलिस से न्याय की गुहार लगाते लगाते थककर सीओ रामनगर से मिलकर आपबीती सुनाई पीड़ित महिला की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए सीओ रामनगर के आदेश पर थाना मसौली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बताते चले कि ग्राम शहाबपुर निवासी दलित महिला राजकुमारी पत्नी राजेन्द्र कुमार गौतम का पुत्र अमरीश गत 27 दिसम्बर को सुशील वर्मा की परचून की दुकान पर सामान लेने गया था तभी पहले से ही मौजूद गांव के ही सुरेंद्र उर्फ भूरे पुत्र जयकरन ने अमरीश को माँ बहन की गाली देते हुए जान से मारने की नीयत से मफलर से गला दबा दिया जिससे अमरीश के कान से खून आ गया। अमरीश ने जब घर पर शिकायत की तो जब पीड़िता उलाहना लेकर गयी तो सुरेंद्र उर्फ भूरे, पत्नी किरन, सुनील वर्मा ने पीड़िता को जाति सूचक गालियां देते हुए लात घूंसों से पिटाई कर दी पीड़िता द्वारा थाना मसौली में शिकायत करने पर मसौली पुलिस उल्टे पीड़िता का उत्पीड़न करते हुए पीड़िता के पति एव पुत्र का शांतिभंग में चालान कर दिया और पीड़िता की न मेडिकल कराया और न ही मुकदमा दर्ज किया पीड़िता के तमाम गुहार के बाद भी न्याय न मिलने पर पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी रामनगर से महिला ने न्याय की गुहार लगायी और पीड़िता की तहरीर पर अब मसौली पुलिस ने विपक्षियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!