गोण्डा – बहराईच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बिंदौरा गांव के निकट रोडवेज बस एव ट्रक के बीच आमने सामने हुई भीषण टक्कर

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। रविवार की देर रात्रि गोण्डा – बहराईच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बिंदौरा गांव के निकट रोडवेज बस एव ट्रक के बीच आमने सामने हुई भीषण टक्कर में बस के परखच्चे उड़ गये। दुर्घटना में डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये जिन्हें सीएचसी बड़ागांव सहित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के राजमार्ग पर अफरातफरी मच गयी तथा करीब एक घण्टा आवागमन बाधित रहा। लखनऊ से सवारी लेकर बहराईच जा रही सिद्धार्थनगर डिपो की रोडवेज बस नम्बर यूपी 77 ए एन 1895 मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम बिंदौरा के निकट पहुँची थी कि रामनगर की ओर से आ रहे ट्रक नम्बर यूपी 35 ए टी 1050 से जोरदार टक्कर हो गई जिससे रोडवेज बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गये मध्यरात्रि हुई टक्कर से गहरी नींद में सोये बिंदौरा गांव के ग्रामीण सड़क की ओर दौड़े तो हाईवे पर अफरातफरी मची हुई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया जिसमें 4 घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

19 घायलों की हुई पुष्टि

रोडवेज बस एव ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में उतरौला बलरामपुर निवासी 27 वर्षीय विशाल पटवा पुत्र राजू पटवा 24 वर्षीय प्रियंका पटवा पत्नी विशाल पटवा, पिपरहा सिद्धार्थनगर निवासी 35 वर्षीय राम बिहार, तिवारीपुरवा बाराबंकी निवासी जयपाल, कौथिला गोण्डा निवासी 46 वर्षीय स्वामीनाथ पुत्र सरजू प्रसाद, महादेवी पत्नी स्वामीनाथ,रामा पत्नी गौरीशंकर, प्रेमा पत्नी रघुनाथ, रामकुमार, रघुनाथ, सुरेंद्र पुत्रगण, सरजू प्रसाद, महादेइया उतरौला निवासी 35 वर्षीय कौटिल्य पुत्र उमाशंकर, नेहा पत्नी कौटिल्य, विशुनखेड़ा उन्नाव निवासी करन पुत्र विजय सिंह, परसपुर गोण्डा निवासी संजय कुमार पुत्र विजय कुमार, शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर निवासी 30 वर्षीय शफीक अहमद, बांसी सिद्धार्थनगर निवासी ब्रजेश कुमार, डुमरियागंज निवासी महेशचंद्र व महेंद्र मिश्रा घायल हो गये। सभी घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया जिसमें शफीक, ब्रजेश कुमार, महेशचंद्र एव महेंद्र मिश्रा को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!