तहसीलदार अशोक सैनी व बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के बीच वार्ता हुई।

मुकीम अहमद अंसारी

 

बदायूं। बिसौली बार हाल में तहसीलदार अशोक सैनी व बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के बीच वार्ता हुई। तहसीलदार द्वारा आश्वासन देने के बाद अधिवक्ताओं ने बीते कई महीनों से चला आ रहा तहसीलदार न्यायालय बहिष्कार को वापस लेने की घोषणा की है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप शर्मा एडवोकेट ने बताया कि कार्यकारिणी, एल्डर कमेटी व सदस्य अधिवक्ताओं की सहमति के बाद आगामी 6 फरवरी से सभी अधिवक्ता पूर्व की भांति तहसीलदार कोर्ट में वादों की पैरवी करेंगे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!