तहसील सहसवान में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तावित संपूर्ण समाधान दिवस में दूसरी बार जिला अधिकारी के न पहुंचने पर लंबे समय से बेचैन शिकायतकर्ता भारी तादाद में बैरंग लौट गए

मुकीम अहमद अंसारी

 

सहसवान। तहसील सहसवान में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तावित संपूर्ण समाधान दिवस मै दूसरी बार जिला अधिकारी के न पहुंचने पर एक लंबे समय से समस्याओं के समाधान के लिए बेचैन शिकायतकर्ता भारी तादाद में बैरंग वापस लौट गए जबकि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा जिलाधिकारी की गैरमौजूदगी में संपन्न हुए संपूर्ण समाधान दिवस में आए 89 शिकायती पत्रों में 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया शेष शिकायतों को संबंधित विभाग प्रमुखों को भेजते हुए समय अवधि में प्राथमिकता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए I
ज्ञात रहे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जन समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रत्येक जनपद की तहसीलों में क्रमवार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है शेष समाधान देशों में अपर जिलाधिकारी उप जिलाधिकारी द्वारा अध्यक्षता की जाती है और समस्याओं का समाधान किया जाता है I
जिलाधिकारी अध्यक्षता में सहसवान तहसील में प्रस्तावित समाधान दिवस की जानकारी मिलने पर भारी तादाद में शिकायत कर्ताओं का जमावड़ा तहसील परिसर में लग गया परंतु 10:30 बजे के लगभग अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार वैश्य के तहसील परिसर में पहुंचते ही शिकायतकर्ता में मायूसी छा गई और धीरे-धीरे शिकायतकर्ता मायूसी दिए हुए अपने अपने घरों को वापस लौटना प्रारंभ हो गए तहसील सभागार में प्रस्तावित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार वैश्य के समक्ष एक व्यक्ति ने किसान सम्मान निधि प्राप्त कर रहे किसान ने चीख चीख कर कहा कि वह जिंदा है हल्का लेखपाल द्वारा उसे मृत घोषित करके उसकी सम्मान निधि बंद करा दी गई मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए वही ग्राम नसीरपुर टप्पा मलसाई निवासिनी 80 वर्षीय असहाय वृद्धा ने अपर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र प्रेषित करते हुए कहा कि वर्ष 2017 में तहसील के राजस्व टीम कर्मचारियों द्वारा खेत की भूमि की गई पक्की ठी या बंदी के बावजूद भी भू माफियाओं ने उस की भूमि को खुर्द बुर्ज करते हुए पक्के टीए समाप्त कर भूमि पर कब्जा कर लिया वही ग्राम हमुपुर भूड़ निवासी दिव्यांग महावीर पुत्र सियाराम ने शिकायत में बताया कि हल्का लेखपाल को सुविधा शुल्क ना देने के कारण आय प्रमाण पत्र पर आए ₹72000 प्रति वर्ष दिखा दी महावीर ने बताया कि उसके पास ना तो राशन कार्ड है ना अपना मकान है ना कोई भूमि है एक टूटी फूटी झोपड़ी जो किसी व्यक्ति ने रहने के लिए दे दी है उस पर रहकर अपना गुजर-बसर कर रहा है महावीर ने बताया कि जब उसने लेखपाल से दूसरा आय प्रमाण पत्र जारी करने का अनुरोध किया तो हल्का लेखपाल ने कहा कि तू जहां चाय शिकायत कर ले तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता पीड़ित ने हल्का लेखपाल द्वारा जारी किए गए प्रमाण पत्र मामले की जांच कराए जाने की मांग की ग्राम रसूलपुर बेला के गजेंद्र सिंह आदि ने भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक को वर्ष 2021 में केसीसी बनवाए जाने के लिए दिए गए अभिलेखों के बावजूद आज तक केसीसी क्रेडिट कार्ड जारी नहीं हुआ केसीसी क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए प्रबंधक महोदय द्वारा 10% कमीशन मांगा जा रहा है शिकायतकर्ता गजेंद्र सिंह ने मामले की जांच कराए जाने की मांग की वही बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर सिंह यादव महासचिव सत्यभान सिंह ने दर्जनों अधिवक्ताओं के साथ अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया धारा 34 यूपीआरसी के अंतर्गत बंधक भूमिका दाखिल खारिज नहीं हो रहा है इस कारण किसान काफी परेशान है अधिवक्ताओं के शिष्टमंडल ने अपर जिलाधिकारी को अवगत कराया कि सहसवान तहसील को छोड़कर पूरे उत्तर प्रदेश में बंधक भूमि का दाखिल खारिज हो रहा है उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बंधक भूमि के दाखिल खारिज कराए जाने की मांग की समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायतें ग्रामीण अंचल से प्रधानमंत्री आवास कि पहुंची समाधान दिवस में विद्युत पुलिस चक रोड पर कब्जे के अलावा अन्य विभागों से संबंधित थी समाधान दिवस में 89 शिकायतें पहुंची जिसमें 6 शिकायतों का अपर जिलाधिकारी ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया से शिकायतों को संबंधित विभाग प्रमुखों को प्रेषित करते हुए प्राथमिकता के साथ समय अवधि में निस्तारण करने के निर्देश दिए समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यवाहक जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र सिंह खंड विकास अधिकारी देहगवा सुरेश चंद गुप्ता बाल विकास परियोजना अधिकारी मंजू वर्मा उप जिला अधिकारी विजय कुमार मिश्र तहसीलदार सर्व नानंद अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार रस्तोगी सहित जनपद स्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारी एवं अधीनस्थ उपस्थित थे I

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!