अलापुर थाना पुलिस ने उल्लू के साथ पकड़ा तांत्रिक, उल्लू के पंख काटकर ताबीज बेच रहा था तांत्रिक

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव नगरिया हरदासपुर गांव में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक तांत्रिक को पकड़ लिया। उसके पास से एक उल्लू बरामद हुआ है। वह पंख काटकर ग्रामीणों को ताबीज बनाकर बेच रहा था। जब ग्रामीणों ने उल्लू के साथ तांत्रिक को देखा तो उन्होंने पुलिस की सूचना दे दी। सूचना मिलने के उपरांत पुलिस व वन विभाग की टीम गांव पहुंच गई और तांत्रिक को पकड़ लिया। उसके साथ एक महिला और एक बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि तांत्रिक के पास कुछ पंख और पक्षी के अवशेष भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!