प्रधानमंत्री सुनिधि योजना को लेकर ई ओ नवनीत कुमार ने समीक्षा बैठक की

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को लेकर ईओ नवनीत कुमार ने समीक्षा बैठक की। बैठक में ईओ ने सम्बन्धित पटल के लिपिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमार ने बताया कि 6 से 11 फरवरी तक ‘स्वनिधि से समृद्धि’ तथा 6 से 16 फरवरी तक ‘मैं भी डिजिटल’ शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से जिन वेंडर्स का पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण स्वीकृत हुआ है उनको केन्द्र सरकार द्वारा संचालित 8 अन्य योजनाओं से जोड़ने हेतु प्रोफाइलिंग की जा रही है। ईओ ने लिपिकों को कार्य में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए। बैठक में राजीव कुमार, जितेन्द्र कुमार, विकास बाबू आदि लिपिक मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!