अमरीका, एनुल असद पर हमले के नुक़सान का एलान धीरे धीरे क्यों कर रहा है?
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
अमरीकी युद्धमंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ईरान के मीज़ाइली हमले में अमरीकी सेना को होने वाले जानी व माली नुक़सानों को छिपाने की कार्यवाही को सही ठहराते हुए दावा किया कि ऐसा करना ज़रूरी होता है।पेन्टागन के मेडिकल विभाग के प्रमुख जनरल पाऊल फ़्रेड्रिक्स ने डिफ़ेंस वान इन्टरनेट वेबसाइट से बात करते हुए ईरान के मीज़ाइली हमले में अमरीकी सैनिकों को होने वाले नुक़सानों को छिपाने पर होने वाली आलोचनाओं का उल्लेख करते हुए अमरीकी सैनिकों की दिमाग़ी चोटों के चिन्ह कुछ कुछ समय पर सामने आते हैं और इसीलिए घायल अमरीकी सैनिकों की संख्या में रह रह कर वृद्धि हो रही है।उन्होंने कहा कि यह स्थिति किसी भी सैनिक और यहां तक कि मुझ में भी पैदा हो सकती है और कुछ दिन गुज़रने के बाद हमले के प्रभाव जो टीबीआई के रूप में हो उभर कर सामने आएं।उन्होंने विरोधाभास बयान देते हुए कहा कि ईरान के मीज़ाइल हमले के बाद सभी अमरीकी सैनिकों का प्रोटोकोल के अनुसार चिकित्सकीय निरिक्षण किया गया।

