थाना सफदर गंज क्षेत्र मे वन विभाग व पुलिस के संरक्षण मे धड़ल्ले से चल रहा है हरे पेड़ों पर आरा
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी । सफदर गंज थाना क्षेत्र मे बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित हरे पेड़ों की अवैध कटान पूरे शबाब पर है । वन विभाग, पुलिस और लकड़कट्टों का गठबंधन हरियाली पर कहर ढा रहा है ।फलदार प्रतिबंधित हरे पेड़ बिना परमिट बेखौफ काटे जा रहे हैं ।लकड़कट्टों से मिलने वाले अकूत लाभ के चलते स्थानीय पुलिस और क्षेत्र के वन अधिकारी मूकदर्शक हैं । लकड़कट्टों पर खासे मेहरबान जिम्मेदार अधिकारी तमाम बहाने बता कर हरे पेड़ों की कटान की शिकायतों से अपना पल्ला झाड़ लेते हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 5 फरवरी को थाना व वन रेंज सफदरगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत अम्बौर , झलिया (चमरही) मजरे रसूलपुर के निवासी मैकूलाल पुत्र ओरीलाल गौतम की जमीन पर लगे 2 पेड़ जामुन, 1 पेड़ नीम, 1 पेड़ चिलवल को अहमदपुर क्षेत्र के नामी लकड़कट्टों ने काट कर गायब कर दिये । इससे पूर्व बीते 28 जनवरी को ग्राम अम्बौर मजरे गुरिया के शीतल कांछा मे विशाल पीपल के पेड़ के मोटे – मोट जंघों को काटकर पेड़ को चोरी छिपे नष्ट करने का खेल खेला गया । 22 जनवरी को ग्राम अम्बौर में हीं सतोखर जाने वाले खड़ण्जा मार्ग पर डूणवा बाबा मंदिर के पास दो नीम के पेड़ों को बगैर परमिट के काट दिये गये । दिनांक 23 जनवरी 2023 को तुलसीपुर मजरे उधौली में हरि रावत की लखनऊ अयोध्या नेशनल हावे पक्के तालाब के पुरब आम की बाग से 2 पेड़ जामुन के 6 पेड चिलवल के अहमदुपर के इन्ही लकड़कट्टों ने काटकर गायब कर दिया।दिसम्बर के पहले सप्ताह में ग्राम अम्बौर के पहले उधौली के पास पीडब्ल्यूडी प्लांट के उत्तर तालब के पास पंडित रामतीर्थ आदि के बाग से 4 पेड़ शीशम, 1 पेड़ नीम पच्चीसौ पेड चिलवल के अहमदपुर के लकड़कट्टों ने काटकर गायब कर दिया, दिसम्बर माह मे हीं ग्राम पल्हरी गांव के उत्तर पूरब जयजयराम रावत के खेत मे लगे 8 पेड़ नीम, 1 पेड़ आम, 1 शीशम , 1पेड अमरुद बिना परमिट के काट दिये गये । उक्त स्थानों पर लगे इन पेड़ों के ठूठ हरे-भरे पेड़ों के बर्बादी की कहानी कह रहे हैं । इस सम्बंध मे जब क्षेत्रीय वन उप निरीक्षक से दूरभाष पर जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया की इस तरह की घटना उनके संज्ञान मे नहीं है अहमदपुर के लकड़कट्टे तो इस समय अजमेर गये हुए हैं।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

