कार्यवाही न होने पर किसान यूनियन देगी ब्लाक पर धरना, अधिकारियों में हड़कम्प, जनता में खुशी
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन करने के लिए तैयार है, किसानों ने भारी संख्या में हुंकार भरते हुए स्थानीय प्रशासन में हड़कम्प मचा दिया है। वहीं कई माह से लंबित शिकायतों का निस्तारण न होने से क्षेत्र की जनता में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है, इन सबके बीच किसान यूनियन ने जनता के हित विशाल धरना प्रदर्शन करने का मन बना लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास खण्ड मसौली के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कुछ जटिल समस्याओं के सम्बंध में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) मसौली, बाराबंकी द्वारा खण्ड विकास अधिकारी मसौली को ज्ञापन दिया गया जिसमें कहा गया कि छुट्ठा जानवरों के लिए गौशाला बनाया जाये। सरकारी बिल्ला लगे जानवरों की जांच करवाकर उचित कार्यवाही की जाये, मृतक पशु उठाने के सम्बंध में किसानों से अवैध धनराशि लेने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाये। ग्राम पंचायत सूर्यपुर, खपरैला, बघौरा, अकबरपुर धनेठी, प्रतापगंज, इंधौलिया, बांसा, गोडारी, शाहपुर, बघौरा आदि गांवों में छुट्टा जानवरों की भरमार है, जिससे आये दिन सड़क हादसे एवं दुर्घटनाए होती है, जिससे निजात दिलाने हेतु उक्त जानवरों को पकड़कर सम्बंधित गौ आश्रय स्थल में तत्काल पहुंचाया जाये। ग्राम पंचायत बघौरा में सफाई कर्मचारी नहीं आते हैं, जिससे ग्राम बघौरा में नालियां गंदगी से पटी पड़ी है। ग्राम पंचायत रसौली, में कोई नियमित सफाई कर्मचारी नहीं है, जिससे उक्त पंचायत में की सफाई व्यवस्था ढंग से नहीं हो पा रही है। क्षेत्रवासियों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्राम पंचायत दादरा के सलेमपुर गांव में लाइट के अलावा आज तक एक भी नई नाली एवं नया खड़ण्जा नहीं लगाया गया है, जिससे आवागमन बाधित होता है । मालूम हो कि उक्त समस्याओं के सम्बंध में विकास खण्ड मसौली में 9 अगस्त 2022 में धरना प्रदर्शन किया गया। उस पर खण्ड विकास अधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया था कि 15 दिनों में सभी समस्याओं का निस्तारण करा दिया जायेगा परन्तु दुर्भाग्य वश कोई भी कार्यवाही नहीं की गई जो शासन प्रशान की नीतियों के विपरीत है। उक्त सस्याओं को संज्ञान में लेकर निस्तारण कराया जाये, अन्यथा भारतीय किसान यूनियन टिकैत 15 दिनों के अन्दर पशुओं के साथ धरना प्रदर्शन भारी संख्या में करने के लिए बाध्य होगी। सभा में भारी संख्या में किसान व पदाधिकारी व ब्लाक अध्यक्ष भगौती प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

