जिलाधिकारी व एसएसपी ने थाना समाधान दिवस में जनता की समस्याएं सुनी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली जिलाधिकारी मनोज कुमार व एसएसपी डा. ओपी सिंह ने थाना समाधान दिवस में जनता की समस्याएं सुनीं। कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। इसके अलावा दोनों अधिकारियों ने कोतवाली परिसर व परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। कोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में डीएम व कप्तान ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। डीएम ने सम्बंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने कोतवाली परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय, हवालात, मालगृह, बैरक का निरीक्षण कर कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने व पैदल गश्त आदि को लेकर दिशा निर्देश प्रदान किए। इसके बाद डीएम व कप्तान मदनलाल इंटर कालेज पहुंचे जहां उन्होंने परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं को परखा। कालेज प्रशासन को डीएम ने व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने को कहा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!