बाबा पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली देवरहा बाबा पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। शतरंज में वंश व प्रियांशु ने बाजी मारी। प्रधानाचार्या मीनू बत्रा एवं निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में चैस में कक्षा 6 व 7 में वंश प्रथम व रेहान द्वितीय तथा कक्षा 8 में प्रियांशु प्रथम व वीर द्वितीय स्थान पर रहे।  मटका- फोड़ में कक्षा 7 व 8 में इन्दु यादव , दिशु एवं मानव क्रमश: प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
बैक बाल थ्रो में लड़कियों में कक्षा 6 व 7 की लक्ष्मी ,श्रद्धा व आराध्या क्रमश: प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय तथा लड़कों में अक्षित, आदित्य व चिराग प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। ब्लॉक बिल्डिंग में कक्षा एक व दो में लड़कियों में ईशिका पहले व शिवी दूसरे स्थान पर रहीं। लड़कों में तनुज , आफ़ान व अर्पित क्रमश: प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।  कक्षा 3 व 4 में लड़कियों में तनिष्का, योगिता व कोमल प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। वहीं लड़कों में मयंक ,सूर्यांश एवं सोनू प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 5 व 6 में दिया ,अंकित, दृष्टि, अंश व दीक्षा क्रमश: प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।  इस अवसर पर मनोज चौहान ,सपन ,मृगांक, राहुल, अमन, प्रियेश, पवन, संजय, मोहन लाल, मयंक ,अखिलेश ठाकुर, अमूल शर्मा, डी पी सिंह, सुजीत, अनमोल, रीता, कृति, श्वेता, गुंजन, प्रिया,कविता, नेहा, दीर्घा, मोहिनी, चेतना, सविता, पारुल, स्वाति, पूजा, अंकुश, सौम्या, नीलम मिश्रा, एम पी सिंह, एवं इन्दु का सराहनीय योगदान रहा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!