थाना समाधान दिवस में पहुंचे अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने फरियादियों की फरियाद सुनते हुए राजस्व एव पुलिस की टीम बनाकर निस्तारण के निर्देश
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। थाना मसौली में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचे अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने फरियादियों की फरियाद सुनते हुए राजस्व एव पुलिस की टीम बनाकर निस्तारण के निर्देश दिये। तथा थाना परिसर का आकस्मिक निरीक्षण किया।

मसौली थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में एकाएक पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के साथ डीआईजी अमरेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। थाने में मौजूद फरियादियों से फरियाद सुनते हुए समय के अंदर सभी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिया। मसौली निवासी गोविंद कुमार पुत्र मोल्हे ने परमजीत सिंह पर जमीन कब्जा करने की शिकायत की। देवकलिया निवासी मायाराम पुत्र रामलोटन ने कुलदीप वर्मा पर जमीन कब्जा करने, बड़ागांव निवासी हसीब पुत्र लतीफ ने सिराज अंसारी पर अवैध कब्जे की शिकायत की, मो0 शमीम उर्फ फन्ने ने जमीनी विवाद, देवकलिया निवासी कमलेश उर्फ ढोलक ने खेत की पैमाइश,, बनियातारा निवासी नौमीलाल पुत्र मैकू, बड़ागांव निवासी स्वामीदयाल पुत्र राम खेलावन, हसनपुर पहाड़ा निवासी सतपाल सिंह पुत्र सुरेंद्र बहादुर ने सहन पर लगे पेड़ो की कटान की मांग की। डीआईजी अमरेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने राजस्व एव पुलिस टीम का गठन कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये। इसके उपरांत डीआईजी अमरेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, आगन्तुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, मालखाना, शस्त्रागार, कंप्यूटर-कक्ष, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक शिवनरायन सिंह, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राम निरंजन यादव, चौकी प्रभारी रणजीत यादव, राजस्व निरीक्षक स्वामी शरण सोनी सहित राजस्व कर्मी मौजूद रहे। शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

