सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में आयोजित कार्निवाल सफारी प्रदर्शनी में स्कूल के छात्र- छात्राओं द्वारा विज्ञान, आर्ट,

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में आयोजित कार्निवाल सफारी प्रदर्शनी में स्कूल के छात्र- छात्राओं द्वारा विज्ञान, आर्ट, एव क्राफ्ट के मनमोहक मॉडल बनाकर अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।


विज्ञान विषय पर ज्वालामुखी, जेपीजी मशीन, पर्यावरण संरक्षण, पवनचक्की व वायु प्रदूषण के अनोखे मॉडल बच्चो ने बनाया वही आर्ट व क्राफ्ट विषय पर पुराने एव बेकार वस्तुओं से फ्लावर पाट जैसी कई वस्तुओं का निर्माण कर नया रूप दिया। अंग्रेजी विषय पर कक्षा 6 से 8 तक पाठ्यक्रम में शामिल विषयो का संजीव चित्रण किया गया। सामाजिक विज्ञान के विषय मे मोक्षिता, पूर्णिमा, अरहम एव वैष्णवी ने प्राचीन एव नवीन ग्रांटजीवन, यातायात साधन, देश के राज्य एव राजधानियों पर सुंदर प्रदर्शन किया। हिंदी विषय मे श्रंगार रस, क्रिया व गुरुकुल शिक्षा प्रणाली पर प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रबन्धक पीपी सिंह, डॉ0 सुभाष सिंह, आसिटेंट प्रबन्धक के के सिंह, प्रधानाचार्य भारती मनकानी सहित अभिभावक कल्पना मिश्रा, संजय सिंह, शमा शर्मा, प्रशांत स्वरूप, प्रशांत शुक्ला सहित अन्य लोगो ने बच्चो की प्रतिभाओं की सराहना की। शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!