डेढ़ लाख वादो का निस्तारण, दस करोड़ का अर्थ दण्ड जमा डी.जे रवीन्द्र नाथ दूबे ने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता की बधाई दी
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर श्री रवीन्द्र नाथ दूबे जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में रविवार को राष्ट्रीय लोक अदालत जनपद बाराबंकी में किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ माननीय जनपद न्यायाधीश रवीन्द्र नाथ दूबे के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर बार एसोशिएशन के महामंत्री रितेश मिश्रा, ए.डी.जे. प्रथम आनन्द कुमार, अनिल कुमार शुक्ल ए.डी.जे. नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती नाजनीन बानों समेत सभी न्यायिक अधिकारीगण, बैंकों के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त अन्य तमाम लोग मौजूद रहे। नोडल अधिकारी अनिल कुमार शुक्ल अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा बताया कि राजस्व, बैंकों, विभिन्न विभागों एवं सिविल कोर्ट बाराबंकी के समस्त न्यायालयों द्वारा समग्र रूप से कुल 1,73,743 मामलों का निस्तारण कर कुल रू 10,29,33,475 अर्थदण्ड एवं प्रतिकर के रूप में जमा कराया गया। उक्त निस्तारित मामलों में सिविल कोर्ट बाराबंकी के विभिन्न न्यायालयों द्वारा कुल 7275 वादों का निस्तारण करते हुए कुल 2,77,98,592.00 रूपए धनराशि अर्थदण्ड एवं प्रतिकर के रूप वसूल किया गया। प्री-लेटिगेशन स्तर पर राजस्व विभाग, बैंकों, विभिन्न विभागों के कुल 1,66,468 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 7,51,34,883 रूपए धनराशि वसूल किया गया। जनपद न्यायाधीश रवीन्द्र नाथ दूबे द्वारा कुल 07 वाद का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय दुर्ग नरायन सिंह द्वारा 110 मामलों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना प्रतिकर के कुल 53 वादों का निस्तारण करते हुए धनराशि रू 2,11,37,273.00 प्रतिकर के रूप में दिलाया गया। विशेष न्यायाधीश एस.सी. एस.टी. एक्ट द्वारा 01 वाद, विशेष न्यायाधीश ई0सी0 एक्ट द्वारा 257 वाद, प्रथम अपर प्रधान न्यायाधीश द्वारा-56 वाद, द्वितीय अपर प्रधान न्यायाधीश द्वारा 61 वाद, ए0डी0जे0 कोर्ट संख्या-46 द्वारा 01 वाद, ए0डी0जे0 कोर्ट संख्या-10 द्वारा 02 वाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्ख्या 4 द्वारा 02 वाद ए.डी.जे. एफ.टी.सी. कोर्ट संख्या 36 द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया। जनपद न्यायाधीश रवीन्द्र नाथ दूबे ने सभी लोगों को लोक अदालत में अपनी अपनी सहभागिता हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए लोक अदालत की सफलता हेतु बधाई दी।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

