रक्तदान करके बहुमूल्य जीवन बचाने में करें योगदान: सुरेश

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। जिला अस्पताल में डॉक्टर फारूक अहमद द्वारा रक्तदान यूनानी डॉक्टर एसोसिएशन द्वारा हकीम अजमल खान के जन्मदिन पर रक्तदान किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव थे। विधायक सुरेश यादव ने कहा कि बहुमूल्य जीवन बचाने में सभी लोग योगदान करें। मानवता के इस पुनीत कार्य में सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और रक्तदान करे। उन्होंने डॉक्टरों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान करने से कई सारे स्वास्थ्य लाभ हैं, लेकिन सबसे बड़ा लाभ मनोवैज्ञानिक लाभ है। जब आप रक्तदान करते हैं तो आपके मन में एक सुखद अनुभूति होती है। मानसिक तौर पर आप काफी मजबूत बनते हैं। इस अवसर पर ङा. वी.पी. सिंह, डा. बृजेश कुमार, ङा अवधेश कुमार यादव, कामता यादव, बाबुल मिश्रा, रंजीत यादव, विश्राम यादव, सुशील यादव आदि लोग उपस्थित हुए।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!