कवियों की रचना निष्पक्ष और सारगर्भित होनी चाहिए: सांसद विशाल कवि सम्मेलन में बही काव्य की रसधारा
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। जैदपुर नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित बालाजी धाम, रामलीला मैदान में सांसद उपेन्द्र सिंह रावत द्वारा आयोजित विशाल कवि सम्मेलन में जहां नामचीन कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भाव विभोर किया। वहीं क्षेत्र से भारी संख्या में आये लोगों का सांसद ने सभी का स्वागत अभिनंदन कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व मां सरस्वती और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि कविताएं हमें शिक्षा से जोड़ती हैं, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय का संकल्प पूरा करने में कविताओं का बड़ा योगदान है। सभी कवियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि कवि समाज को, सरकार और राजनीति को आइना दिखाते हैं, कवियों की रचना निष्पक्ष और सारगर्भित होनी चाहिए। जैदपुर क्षेत्र में जहां कभी कवि सम्मेलन नही हुआ हो, यहां कवि सम्मेलन कराने का योगदान भी कवियों का है। कवि सम्मेलन में धौलपुर राजस्थान से रामबाबू सिकरवार, हापुड़ से डॉ अर्जुन सिसौदिया, शिव किशोर खंजन, कमलेश मौर्य ‘मृदु’, आनंद नारायण, जगजीवन मिश्र, राजकुमार सोनी, कवियत्री अंकिता शुक्ला, रवि अवस्थी, हास्य कवि अजय प्रधान, ओज कवि शिवकुमार व्यास ने अपनी रचनाओं को पेश किया जिसे स्रोताओं ने खूब सराहा। कवि सम्मेलन का संचालन कर रहे राम किशोर तिवारी ‘किशोर’ ने किया। कवि सम्मेलन में कवि सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेश, पूर्व जिलाध्यक्ष सन्तोष सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अभिषेक, जिला कार्यवाह सुधीर तिवारी, महामंत्री संदीप गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत, पूर्व एमएलसी हरगोविन्द सिंह, ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव,शमीम अंसारी: सुनील सिंह, रवि रावत, महामंत्री अरविंद मौर्य, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष आसुतोष अवस्थी, राजेश वर्मा, गुरुशरण सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रचना श्रीवास्तव, पूर्व महामंत्री हर्षित वर्मा, मण्डल अध्यक्ष संजय अवस्थी सहित कई मंडलों के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

