पात्रों को नहीं आप पात्रों को मिल रहा, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
गरीब पात्रों के सूची में नाम होने के बावजूद भी नहीं मिल पा रहा आवास योजना का लाभ आवास पाने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं गरीब कोई नहीं हो रही है सुनवाई
जैदपुर बाराबंकी केंद्र और राज्य सरकार गरीब पात्रों के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है परंतु योजना का लाभ गरीबों तक नहीं पहुंच पा रही योजनाएं जनपद बाराबंकी तहसील नवाबगंज नगर पंचायत जैदपुर के गरीब पात्रों को एक आदत आवास उम्मीदें लगाए बैठे हैं। तो वहीं आपात्रों के आवास बनाए जा रहे हैं जैदपुर कस्बे के मोहल्ला पूरब तरफ़ निवासी रोशन जहां पत्नी जान मोहम्मद बताया कि उनके पास कच्चा पुराना जर्जर मकान है उन्होंने काई बार आवेदन किया और सुची में नाम दर्ज हुआ पर दलालों को मुंह मांगी रकम ना देने पर नाम लिस्ट से बाहर कर दिया गया उसने जिला अधिकारी को पत्र भेजकर बताया है कि प्रार्थी व उसकी पति विकलांग है गरीब व असहाय व्यक्ति है और कच्चा व जर्जर मकान में अपने परिवार को लेकर गुजर-बसर करता है अनुपूरक आवास योजना के लिए उसने आवेदन किया था और उसका नाम भी सूची में आ गया है । रुपए ना देने पर उसे अपात्र बना दिया गया प्रार्थी द्वारा जिला अधिकारी से शिकायत की गई लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं की गई है दूसरा मामला मोहल्ला शाह कटरा निवासी अफसर जहां पत्नी मोहम्मद सफीक ने जिला अधिकारी को पत्र भेजकर बताया है कि प्रार्थिनी गरीब महिला है उसने अनुपूरक आवास योजना के लिए आवेदन किया था जिससे उसे आवास मिल जाए प्रार्थिनी का मकान बना नहीं है किसी तरह से निवास करती है दालान द्वारा उससे₹10 हजार मांगे गए थे पैसे ना देने पर प्रार्थिनी को अपात्र घोषित कर दिया गया है i बताते चलें कि गरीब पात्रों के लिए केंद्र और राज्य सरकार आवास के लिए योजना संचालित किए हुए हैं लेकिन गरीबों को उसका लाभ मिलता नजर नहीं आ रहा है बिना बिना सुविधा शुल्क के गरीबों को आवास नहीं मिल रहे हैं जिसकी जांच होना जरूरी है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

