डीएम के आदेश की कोटेदार उड़ा रहा धज्जियां, दुकान अटैच होने के बाबजूद,अटैच दुकान को नहीं दे रहा खाद्यान्न, ग्रामीण राशन को परेशान,कोटेदार के खिलाफ कठोर कार्यबाई की मांग

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। तहसील दातागंज ब्लॉक म्याऊं के गांव म्यारी व मजरा नगरिया हुसैन गंज के ग्रामीणों ने गांव के कोटेदार पर घटतोली,राशन वितरण न करने व कार्डधारकों से अभ्रदता तथा राशन कार्डों में फर्जी आधार लगाकर राशन निकालने के गंभीर आरोप लगाते हुए राशन की दुकान निरस्त करने की मांग डीएम से की थी।जिस पर डीएम मनोज कुमार ने कार्यबाई करते हुये 26 जनवरी 2023 को राशन की दुकान का अनुबन्ध पत्र निरस्त करने के आदेश किया था और ग्राम साड़ी की दुकान से अटैच कर दिया गया था।इसके बाबजूद कोटेदार नन्दराम द्वारा अटैच दुकान को अपनी दुकान में रखे राशन को सुपर्द नहीं किया गया जिससे ग्रामीण राशन के लिये भटक रहे है।ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार नन्दराम डीएम के आदेश को नहीं मान रहा है।उचित दर विक्रेता की दुकान में रखे राशन की जांच कराकर कोटेदार के खिलाफ कठोर कानूनी कार्य बाई की जाये।मांग करने वालों में धीरपाल,संजीवकुमार,मदनपाल,रामनिवास,प्रताप सिंह आदि ग्रामीण शामिल हैं।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!