बाराबंकी।अलग अलग स्थानों पर मुनादी कराकर करीब 25 करोड़ 70 लाख की सम्पति की कुर्की

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। संगठित गिरोह बनाकर बड़े पैमाने पर जुआँ खिलाकर अकुल सम्पति बनाने वाले गैंग के सक्रिय सदस्य एव गौशाला संचालन के नाम पर अनुदान दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले सक्रिय सदस्यों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए अलग अलग स्थानों पर मुनादी कराकर करीब 25 करोड़ 70 लाख की सम्पति की कुर्की की। पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही से गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे बुधवार को प्रभारी निरीक्षक मसौली शिव नरायन सिंह, निरीक्षक राम कृपाल सिंह, उपनिरीक्षक मुन्ना सिंह, विपिन सिंह राठौर ने थाना मसौली में दर्ज मुकदमे गैंगस्टर एक्ट में गिरोह के सक्रिय सदस्य अरुण कुमार पुत्र लवकुश निवासी निजामपुर मल्हौर थाना चिनहट जनपद लखनऊ की शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थित 23 करोड़ 69 लाख 60 हजार 6 सौ रुपये की सम्पति पर नोटिस चस्पा करने के साथ साथ डुग्गी पिटाकर सम्पति की कुर्की की। गैंगस्टर एक्ट का आरोपी अभियुक्त अरुण कुमार अपने गिरोह के सरगना के साथ विगत 10 – 12 वर्षों से आर्थिक, भौतिक एवं दुनियावी लाभ हेतु घरों को सामन्य जुआ घर के रूप में प्रयोग कर हार जीत की बाजी लगाकर जल्द पैसे कमाकर अमीर बनने का सपना दिखाते हुए आम लोगों को जुआ की लत में डालने जैसा आपराधिक कृत्य कारित करके अवैध रूप से धनोपार्जन कर स्वयं /परिजनों के नाम पर चल/अचल सम्पत्ति अर्जित करने के साथ साथ तीन भूखण्डों को क्रय किये जाने के बाद छिपाने की नियत से बेनामी समव्यवहार से दान के रूप में मो0 जिशान पुत्र इरफान अली निवासी निजामपुर मल्हौर पर0 व जनपद लखनऊ को स्थानान्तरित की गयी थी। अभियुक्त अरुण कुमार के विरुद्ध थाना मसौली सहित लखनऊ के कई थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज है।
इसी क्रम में थाना मसौली की टीम ने गौशाला के संचालन में अनुदान दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले यूपी गैंगस्टर एक्ट के गैंग के सक्रिय सदस्य प्रमोद कुमार मिश्र पुत्र स्व. गंगाशरन व उसकी पत्नी मिनाक्षी मिश्रा पत्नी प्रमोद कुमार मिश्रा निवासी म0नं0- 6616/008,सेमरा गौढ़ी,आईआईएम रोड,थाना मड़ियाव जनपद लखनऊ द्वारा गिरोह सरगना के साथ मिलकर संगठित गिरोह बनाकर विगत 15-16 वर्षों से आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ हेतु गौशाला के निर्माण व रख-रखाव हेतु सरकार से अनुदान दिलाने के नाम पर फर्जी संस्था बनाकर धोखाधड़ी करना व पैसा दिलाने के नाम पर फर्जी चेक देना व प्रोसेसिंग फीस के नाम पर लोगों से पैसों की ठगी करने जैसे अपराधिक कृत्य कारित कर अवैध रूप से धनोपार्जन कर स्वयं/परिजनों के नाम जमीन क्रय कर मकान का निर्माण कराते हुए अचल सम्पत्तियां अर्जित की थी। बुधवार को दोनों की करीब 2 करोड़ रुपये की कुर्की की गयीं

।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!