रेलवे ट्रैक पर घूम रही 5 गाय मालगाड़ी की चपेट में आनेसे दर्दनाक मौत
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायॅू। बिसौली रेलवे ट्रैक पर घूम रही 5 गाय मालगाड़ी की चपेट में आ गई। दर्दनाक हादसे में तीन गायों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो गाय गंभीर रूप से घायल हैं। कोतवाली क्षेत्र के दबतोरी रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार सुबह एक मालगाड़ी बरेली की ओर से आ रही थी। तभी रेलवे ट्रैक पर घूम रहीं पांच आवारा गाय मालगाड़ी की चपेट में आ गई। हादसे में 3 गाय की मौके पर ही मौत हो गई और दो गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तत्काल घायल गाय की स्थिति देखते हुए पशु चिकित्सकों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे डा. केके त्यागी मौके पर पहुंच गए। मृत गायों को दफना दिया गया है जबकि पशु चिकित्सकों द्वारा घायल गाय का इलाज किया जा रहा है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

