आम के पेड़ से लटकती मिली लाष

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। घुंघटेर थाना क्षेत्र के ग्राम जमुआ में टेंट व्यवसाई की मौत हो गई। व्यवसाई का शव गांव के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में आम की बाग में पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, बुधवार को थाना घंुंघटेर क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी अमरेंद्र सिंह पुत्र अरुण दिवाकर गांव में टेंट की दुकान चलाते थे।प्रतिदिन की तरह बुधवार की सुबह घर से चाय पीने के बाद दुकान खोलने के लिए निकला था। परिजनों द्वारा दुकान खुली ना देख परिजन ने अमरेंद्र के फोन पर संपर्क किया लेकिन अमरेंद्र का फोन परिजनों को बंद मिलने से परिजन परेशान होकर आस-पास तलाश करने लगे। तलाश के दौरान गांव के पास स्थित आम की बाग में अमरेंद्र का शव रस्सी से पेड़ से लटकता मिला। अमरेंद्र का शव पेड़ से लटकता देख परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि युवक बीते कुछ दिनों से मानसिक रुप से बीमार चल रहा था।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!