आधे अधूरे पडे़ हैं अधिकांष सरोवर
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली, बाराबंकी। जल संरक्षण एवं जल संचयन कर देश के ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट दूर करने के लिए पीएम मोदी के आह्वान पर आजादी के 75वें साल में, आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान देश के हर जिले में 75 अमृत सरोवर बनाने के संकल्प के साथ मिशन अमृत सरोवर की शुरुवात 24 अप्रैल को की गई थी।इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों और जलीय जीव व्यवसाय हेतु किसानों को इस योजना का सबसे अधिक लाभ मिल सके। लेकिन विकास खण्ड़ मसौली में चल रहे विभिन्न ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर योजना दम घोट रही है। उधर अधिकारी बता रहे है कि बरसात के कारण कार्य रुका हुआ है।जब कि जमीन हकीकत यह है कि तालाबों में अभी से सूखा पड़ा हुआ है। सिर्फ ग्राम पंचायत रसौली का अमर शहीद कमाता प्रसाद अमृत सरोवर ही पूर्ण हो पाया है।शेष अन्य ग्राम पंचायतों में यह योजना विफल नजर आ रही है। ग्राम पंचायत नेवला करसंडा में अमर शाहीद श्री गुरू चरण अमृत सरोवर का निर्माण 6 जुलाई 2022 को प्रारम्भ हुआ। जिस पर कच्चे काम पर अनुमानित 11 लाख रुपये का स्टीमेट बनाया गया था जिसमें लगभग 5 लाख रुपये व्यय हो चुके है। लेकिन वर्तमान स्थिति में तालाब बदहाल हो चुके है। यूपी सरकार का मानना है मनरेगा योजना के तहत लोगों को गांवों में ही रोजगार मिले। लेकिन होली पर्व का त्योहार होने के कारण लोग मजदूरी को भटक रहे है। ग्राम पंचायतों में रोजगार की स्थिति शून्य नजर आ रही है। ग्राम पंचायत नेवला करसंडा में अमर शाहीद श्री गुरू चरण अमृत सरोवर पर मात्र चार मजदूर ही मौके पर काम करते मिले। कमोवेश यही हाल विकास खण्ड़ की अन्य ग्राम पंचायतों का है। खण्ड विकास अधिकारी मसौली डॉ संस्कृता मिश्रा ने बताया कि बारिश के कारण अमृत सरोवर का कार्य पूर्ण का नही हो सका है जल्दी ही निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाएगा। शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

